गणतंत्र दिवस पर अस्तित्व में आया एक और केंद्र शासित प्रदेश, दादर नगर हवेली और दमन दीव का विलय
गणतंत्र दिवस पर अस्तित्व में आया एक और केंद्र शासित प्रदेश, दादर नगर हवेली और दमन दीव का विलय
Share:

नई दिल्ली: 71वें गणतंत्र दिवस के मौके पर दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव के विलय के बाद एक और केंद्र शासित राज्य क्षेत्र अस्तित्व में आ चुका है. मोदी सरकार ने दादरा और नगर हवेली के साथ दमन और दीव का विलय करने की घोषणा की थी. अब दमन-दीव और दादरा-नगर हवेली को एक केंद्र शासित प्रदेश घोषित हो चुका है. मोदी सरकार ने प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए दादरा-नगर हवेली और दमन-दीव को एक में मिला दिया गया किया है.

नवगठित केंद्र शासित प्रदेश दमन दीव और दादर व नगर हवेली की राजधानी दमन को बनाया गया है. यह फैसला मोदी मंत्रिमंडल की बुधवार को हुई पिछली मीटिंग में लिया गया था. संसद ने 3 दिसंबर को दादर नगर हवेली तथा दमन व दीव के 2 केंद्र शासित प्रदेशों को विलय करने के लिए दादर व नगर हवेली और दमन दीव (केंद्र शासित प्रदेशों का विलय) बिल, 2019 पास किया था.

विलय के बाद अब देश में आठ केंद्र शासित प्रदेश होंगे. इससे पहले जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के गठन के बाद देश में केंद्र शासित प्रदेशों की तादाद 9 हो गई थी. इस विलय के बाद एक संख्या घटकर अब आठ रह जाएगी. दादर व नगर हवेली और दमन दीव के विलय का निर्णय मोदी सरकार ने दोनों क्षेत्रों में प्रशासन को बेहतर बनाने के लिए किया है. यह फैसला जम्मू-कश्मीर राज्य के 2 केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजन किए जाने के 3 महीने बाद आया है. जम्मू-कश्मीर के विभाजन के बाद 2 केंद्र शासित प्रदेश-जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बने हैं.

Budget 2020: ये 10 बजट की रहती है हमेशा चर्चा, जानिये क्या है खास बात

ATM Fraud से बचने के लिए रखे इन नौ बातों का ध्यान, SBI ने ट्वीट कर लोगों को किया आगाह

गणतंत्र दिवस: पीएम मोदी ने शुरू की एक और नई परंपरा, आज किसी प्रधानमंत्री ने नहीं किया ऐसा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -