मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बाढ़ग्रस्त बिहार की मदद के लिए दी जाएगी 400 करोड़ की मदद
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बाढ़ग्रस्त बिहार की मदद के लिए दी जाएगी 400 करोड़ की मदद
Share:

पटना: केंद्र की मोदी सरकार ने बाढ़ व जलजमाव का सामना कर रहे बिहार के लिए 400 करोड़ रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। यह फैसला शुक्रवार को बिहार व कर्नाटक में बाढ़ से बिगड़े हालात को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में संपन्‍न हाई लेवल बैठक में लिया गया। इसके पहले सिक्किम सरकार ने बिहार को सहायता दी है तो ओडिशा ने भी सहायता का आश्‍वासन दिया है। इस बीच बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय टीम पटना पहुंच गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में हुई हाई लेवल बैठक में बाढ़ग्रस्‍त बिहार को मदद देने के लिए 400 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया है। यह राशि राहत व बचाव के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फंड (NDRF) से SDRF को दी जानी है। इसके अलावा राज्य आपदा राहत कोष से भी 213.75 करोड़ रुपये राज्य को मिलेंगे।

राज्य सरकार राज्य आपदा राहत कोष से मिले 213.75 करोड़ रुपये का इस्तेमाल फ़ौरन राहत चलाने में कर सकेगी। हर वर्ष यह राशि मिलती है। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय आपदा राहत कोष से यह राशि जुलाई-अगस्त में आई बाढ़ के लिए स्वीकार किए हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: भाजपा के सामने सरेंडर हुई शिवसेना, क्या सत्ता में वापसी करेगी NDA ?

विधानसभा चुनावः हरियाणा के चुनावी समर में नहीं उतरेंगे केजरीवाल, ये है कारण

यूपीः पू्र्व सांसद भालचंद का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -