style="text-align: justify;">
आंध्र प्रदेश/हैदराबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को उनके 65वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी। मोदी ने सुबह टेलीफोन पर नायडू को जन्मदिन की बधाई दी।
उन्होंने ट्विटर पर भी लिखा, "प्रिय चंद्रबाबू नायडू जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं। भगवान आपको लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य दें।"
तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख ने यहां पार्टी के मुख्यालय एनटीआर ट्रस्ट भवन में अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने पार्टी के संस्थापक एन.टी. रामा राव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।