आर्मी में 21 वर्ष बिताने के बाद इस सुपरस्टार ने मॉडलिंग में रखा कदम, आज युवाओं को दे रहा है टक्कर
आर्मी में 21 वर्ष बिताने के बाद इस सुपरस्टार ने मॉडलिंग में रखा कदम, आज युवाओं को दे रहा है टक्कर
Share:

आप लोगों ने एक से बढ़कर एक हैंडसम मॉडल्स को जरूर देखा होगा। ऐसे ही आर्मी के सैनिक भी बहुत वेल मेन्टेन तथा स्मार्ट होते हैं कि उनसे निगाहें नहीं हटती। अब आप सोच रहे होंगे कि हम बोलना क्या चाह रहे हैं। आर्मी ऑफिसर तथा मॉडल का आपस में क्या ताल्लुक है। तो जनाब कनेक्शन है, दरअसल 21 सालों तक इंडियन फाॅर्स में रहकर देशसेवा करने वाले एक अधिकारी आज कामयाब मॉडल बन चुके हैं। जी हां, नितिन मेहता नाम के ये सेवानिवृत आर्मी ऑफिसर आज लुक्स तथा पर्सनालिटी में बड़े-बड़े मॉडल्स को मात देते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Niitin Mehta (@niitinmehtaofficial)

अपनी आयु को धक्का देते हुए नितिन मेहता आज एक कामयाब मॉडल हैं। वो देशसेवा के लिए इंडियन फाॅर्स में भी रह चुके हैं। 21 वर्ष तक भारतीय सेना को अपनी सेवाएं देने वाले सेवानिवृत ऑफिसर नितिन मेहता 48 वर्ष की आयु में युवाओं को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। उन्होंने वर्ष 2016 में सेवानिवृत होने के पश्चात् अपना मॉडलिंग करियर आरम्भ किया था तथा अब वो एक प्रोफेशनल मॉडल बन चुके हैं।

आर्मी में क्लीन शेव रहने वाले नितिन अब ग्रे बियर्ड में दिखाई देते हैं। फिट रहने के लिए वो जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। दो तमिल फिल्म जगत में काम करने के अतिरिक्त नितिन बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण के साथ तनिष्क के विज्ञापन में भी दिखाई दे चुके हैं। इस आयु में वो लाखों व्यक्तियों के लिए इंस्पिरेशन हैं जो ये बोलते हैं कि मॉडलिंग जवानी में की जाती है अथवा फिटनेस अब इस आयु में कैसे मेन्टेन की जाएगी।

साउथ अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह ने 'पावरी' अंदाज में किया योगा, यहां देंखे ये मजेदार वीडियो

PUBG के जरिए हुआ प्यार! विवाहित महिला हिमाचल से जा पहुंची यूपी, शख्स को देखा तो हुआ ये हाल...

मशहूर पॉप सिंगर लेडी गागा के कुत्ते हुए चोरी, जानकारी देने वाले को मिलेंगे 3 करोड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -