वीडियो : पहली बार सेना ने शहर के बीचोंबीच किया युद्धाभ्यास
Share:

मथुरा : भारतीय सेना ने अपने खाते में एक और सफलता की इबारत को जोड़ते हुए देश के दिल कहे जाने वाले दिल्ली में मेघ प्रहार किया। राजधानी दिल्ली के करीब मथुरा में यमुना नदीं के तट पर सेना ने पहली बार युद्ध अभ्यास किया। पहली बार शहर के बीचों-बीच सेना की तोपों ने गर्जना की। सेना द्वारा की गई इस मॉक टेस्ट में उन्हें जो परिदृश्य दिया गया, वो कुछ इस प्रकार से थी- दुश्मन-देश ने छद्दम-युद्ध के जरिए हमारे देश के कई शहरों पर आतंकी हमलों को अंजाम दिया है।

दुश्मन को सबक सिखाने के लिए सरकार ने भारतीय सेना को दु्श्मन-देश को सबक सिखाने का आदेश दिया है। इसीलिए सेना ने दुश्मन-देश की दहलीज में घुसकर जोरदार हमला किया है और उसके जमीन पर अपना कब्जा जमा लिया है। मथुरा स्थित स्ट्राइक-कोर-वन (1) की सेना द्वारा आज यह युद्धाभ्यास किया गया।

अभ्यास के दौरान यह भी दिखाया गया कि कैसे सेना नदी को पार करते है। कैसे दुश्मन की जमीन पर धावा बोलते है और कब्जा करते है। इस अभ्यास में सेना की आर्मर्ड-ब्रिगेड और मैकेनाइजड इंफेट्री ने हिस्सा लिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -