पाकिस्तान दिवस पर दिनभर बंद रहेगी मोबाईल सेवा
पाकिस्तान दिवस पर दिनभर बंद रहेगी मोबाईल सेवा
Share:

इस्लामाबाद : पाकिस्तान द्वारा आतंकियों के हमले और अपने पाकिस्तान दिवस के जलसे को लेकर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए हैं। इस दौरान यह कहा गया है कि आतंकियों की साजिश को नाकाम करने हेतु इस्लामाबाद और उससे सटे रावलपिंडी में मोबाईल सेवा बंद कर दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार सशस्त्र बल इस अवसर पर भव्य परेड निकालने जा रही है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी गई है। एहतियातन क्षेत्र में मोबाईल सेवा और इंटरनेट सेवा को इस दिन दोपहर तक के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है।

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि इस्लामाबाद और रावलपिंडी में सुरक्षा के सख्त प्रबंध किए गए हैं। राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को टाले जाने के लिए भी इस तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इस मामले में रेंजर्स और पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी किए गए हैं। उनका कहना था कि इस तरह के नियम 23 मार्च को लागू किए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इस दिन के लिए मोबाईल फोन सेवा को सुबह से दोपहर तक के लिए क्लोज़ कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 में आयोजित की गई परेड में भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। इस परेड का निरीक्षण पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने किया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -