मनसे ने बेचा मांस, भाजपा को बताया भारतीय जंतु पार्टी
मनसे ने बेचा मांस, भाजपा को बताया भारतीय जंतु पार्टी
Share:

मुंबई : मुंबई में मांस विक्रय पर प्रतिबंध लगाने के मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस दौरान इस दल ने सत्ताधारी भाजपा को भारतीय जन्तु पार्टी करार दिया है। दरअसल पर्यूषण पर्व को लेकर जैन समाज द्वारा मांस विक्रय को प्रतिबंधित करने की मांग की गई थी। ऐसे में विभिन्न दलों द्वारा मांस का विक्रय भयांदर और अन्य क्षेत्रों में प्रतिबंधित किए जाने का विरोध किया था।

इस दौरान कहा गया कि जैन धर्म के लोगों द्वारा इस मामले में कोई निर्णय नहीं लिया जा सकता है। समूचे महाराष्ट्र में आखिर होना चाहिए और क्या नहीं होना चाहिए यह तय करने वाले जैन समाज के लोग कोई नहीं हैं। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने दादर क्षेत्र में मांस विक्रय को लेकर मांस विक्रय के स्टाॅल लगाए और मांस का विक्रय किया महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान चिकन की बिक्री की। मुर्गे का मांस स्टाॅल पर बेचा गया। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा वर्ष 2017 में महत्वपूर्ण एमसीजीएम चुनाव के पूर्व मतदाताओं को धु्रवीकृत करने के साथ समाज के एक वर्ग को तुष्ट करने का प्रयास कर रहा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -