राहुल गांधी को राज ठाकरे ने 'IDIOT' क्यों कहा ? भाजपा को भी दी कड़ी नसीहत
राहुल गांधी को राज ठाकरे ने 'IDIOT' क्यों कहा ? भाजपा को भी दी कड़ी नसीहत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार (27 नवंबर) को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर राज ठाकरे ने राहुल गांधी को ‘बेवकूफ’ (Idiot) कहा। सूबे में एक रैली को संबोधित करते हुए राज ठाकरे ने राहुल गांधी को जमकर आड़े हाथों लिया। इस दौरान राज ठाकरे ने कहा कि, ‘You Idiot। सावरकर पर बोलने के लिए आपकी क्या हैसियत है, जो इतने दिन जेल में कैद रहे और इतने दर्द से गुजरे थे?’ राज ठाकरे ने कहा है कि सावरकर ने जो किया, वह उनकी ‘रणनीति’ का हिस्सा था।

MNS चीफ ठाकरे ने कांग्रेस और भाजपा दोनों पार्टियों से कहा कि वे वीर सावरकर और जवाहरलाल नेहरू जैसी राष्ट्रीय शख्सियतों को बदनाम करना बंद करें और इसकी जगह देश के सामने मौजूद अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करें। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले राष्ट्रीय नायकों की आलोचना करना इजाजत है, क्योंकि सभी के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते हैं। MNS चीफ राज ठाकरे ने कहा कि, ‘भाजपा नेहरू को बदनाम कर रही है और यह बंद होना चाहिए। देश के समक्ष कई अहम मुद्दे हैं, जिन पर ध्यान दिया जाना चाहिए। स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने वाले राष्ट्रीय नायकों की आलोचना करने से आपको कोई फायदा नहीं होगा। हर किसी के सकारात्मक और नकारात्मक पहलू होते हैं। अब नकारात्मक पक्ष को उजागर करने की आवश्यकता नहीं है।’ इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को BMC चुनावों के लिए तैयार होने की भी सलाह दी।

राज ठाकरे ने कहा कि, ‘रणनीति नाम की कोई चीज होती है। यहां तक ​​कि ‘कृष्ण नीति’ भी कहती है कि ‘सर सलामत तो पगड़ी पचास’। शिवाजी महाराज ने अपने पास रखे किले भी मिर्जा राजे के हवाले कर दिए थे। वे गिफ्ट नहीं बल्कि एक रणनीति थी।’ उन्होंने कहा कि अतीत के नेताओं और दिग्गजों से लड़ने का कोई औचित्य नहीं है।

'सभी मुस्लिम पहले हिन्दू ही थे..' नितीश के मंत्री गुलाम गौस का बड़ा बयान

बंगाल पुलिस के सामने TMC वर्कर्स ने भाजपा की महिला कार्यकर्ता को पीटा, मजूमदार ने शेयर किया Video

पायलट को 'गद्दार' कहने पर भड़का हाईकमान, गहलोत पर सख्त एक्शन ले सकती है कांग्रेस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -