महाराष्ट्र में राम राज्य, सैंकड़ों शिव सैनिक आयोध्या जाएंगे: संजय राउत
महाराष्ट्र में राम राज्य, सैंकड़ों शिव सैनिक आयोध्या जाएंगे: संजय राउत
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने आने वाले पांच जून का होने वाला अपना अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया है। जी हाँ और अब इस पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, 'राज ठाकरे का ये कार्यक्रम नहीं हो रहा है लेकिन आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में सैंकड़ों शिव सैनिक 15 जून को आयोध्या जाएंगे (Sanjay Raut on Shiv Sena Ayodhya Tour)।' इसी के साथ आगे संजय राउत ने कहा कि, 'महाराष्ट्र में राम राज्य लाने की कोशिश चल रही है तो प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हमें मिलता है तो इससे ज़रूर महाराष्ट्र का विकास रथ राम राज्य की ओर बढ़ेगा।'

इसके अलावा संजय राउत ने यह भी कहा कि, 'मुझे नहीं पता उनके (राज ठाकरे) अयोध्या जाने का कार्यक्रम नहीं हो रहा है। श्री राम के दर्शन के लिए कोई भी जा सकता है लेकिन मैंने देखा कुछ दिनों से वहां का माहौल बिगड़ गया था। BJP सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने कुछ सवाल इनके सामने रख दिए थे। मुझे लगता है इस कारण से राज ठाकरे का ये कार्यक्रम नहीं हो पा रहा है लेकिन आदित्य ठाकरे के नेतृत्व में सैंकड़ों शिव सैनिक 15 जून को आयोध्या जाएंगे।'

इसी के साथ आगे संजय राउत ने कहा कि, 'ये हमारा धार्मिक कार्यक्रम है ये कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं है। मुख्यमंत्री पहले भी अयोध्या गए हैं। महाराष्ट्र में राम राज्य लाने की कोशिश चल रही है तो प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हमें मिलता है तो इससे ज़रूर महाराष्ट्र का विकास रथ राम राज्य की ओर बढ़ेगा।'

आप सभी को बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने आज यानी शुक्रवार को ऐलान किया कि पांच जून का उनका अयोध्या का दौरा रद्द कर दिया गया है। जी दरअसल राज ठाकरे ने ट्विटर पर कहा कि, 'उत्तर प्रदेश के अयोध्या शहर का उनका दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया और वह 22 मई की सुबह पुणे में एक रैली के दौरान इस पर अपनी बात रखेंगे।' जी दरअसल राज ठाकरे का ट्वीट उन खबरों के बीच आया है कि वह स्वस्थ नहीं हैं।

ट्रक और पेट्रोल टैंकर की हुई भीषण टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बॉयफ्रेंड ने किया ब्लॉक तो लड़की ने कर ली आत्महत्या, पूरा मामला हिला देगा दिमाग

शिवसेना नेता संजय राउत बोले- काशी और मथुरा हमारे लिए बेहद जरुरी, लेकिन।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -