कांग्रेस बोली- 'गोवा में चल रहा है ऑपरेशन कीचड़' तो AAP ने कहा- RIP
कांग्रेस बोली- 'गोवा में चल रहा है ऑपरेशन कीचड़' तो AAP ने कहा- RIP
Share:

पणजी: गोवा में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। जी दरअसल यहाँ आठ विधायकों ने पार्टी छोड़ दी और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) खेमे में अपने गुट का विलय कर लिया। ऐसे में अब कांग्रेस के पास केवल तीन विधायक बचे हैं। इन सभी के बीच कांग्रेस पार्टी के नेता पवन खेड़ा ने निदा फाजली की एक कविता का सहारा लेते हुए इसे बीजेपी का 'ऑपरेशन कीचड़' करार दिया है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने भी इसको लेकर तंज कसा है। जी दरअसल पवन खेड़ा ट्विटर पर लिखते हैं, ''सुना है भारत जोड़ो यात्रा से बौखलाई भाजपा ने गोवा में ऑपरेशन कीचड़ आयोजित किया है।''

अपने इस ट्वीट में खेड़ा निदा फाजली की एक कविता शेयर करते हैं, जो यह है- 'सफ़र में धूप तो होगी जो चल सको तो चलो।।। कांग्रेस नेता आगे कहते हैं, ''जो भारत जोड़ने के इस कठिन सफ़र में साथ नहीं दे पा रहे, वो भाजपा की धमकियों से डरकर तोड़ने वालों के पास जाएं तो यह भी समझ लें कि भारत देख रहा है।'' दूसरी तरफ कांग्रेस छोड़ने पर माइकल लोबो का कहना है, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के हाथों को मजबूत करने के लिए हमने भाजपा जॉइन किया है।' उन्होंने 'कांग्रेस छोड़ो और बीजेपी को जोड़ो' का भी नारा दिया है।

आपको हम यह भी जानकारी दे दें कि कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की कन्याकुमारी से कश्मीर तक की भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस विधायकों ने भाजपा का दामन थामा है। जी हाँ और 40 सदस्यी गोवा विधानसभा में देश की सबसे पुरानी पार्टी के लिए यह बड़ा झटका है। गोवा में कांग्रेस के 11 विधायक थे जो अब सिर्फ तीन ही रह गए हैं। अब इसे देखते हुए बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय ने कहा, 'राहुल गांधी को कांग्रेस को बचाने पर ध्यान देना चाहिए। राहुल गांधी जब सड़क पर हैं तो कांग्रेस के 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। इससे पता चलता है कि वह पार्टी से कितने जुड़े हुए हैं। देश में कई राज्य ऐसे हैं जहां कांग्रेस के एक भी विधायक नहीं हैं।'

दूसरी तरफ आम आदी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा, 'ऑपरेशन लोटस पंजाब और दिल्ली में फेल हो गया, लेकिन गोवा में सफल रहा। ऐसा क्यों हुआ? ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि अगर आप कांग्रेस के लिए वोट करते हैं तो आप भविष्य का भाजपा विधायक चुनते हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। RIP'

'नरेंद्र मोदी के बाद सोनिया गांधी को प्रधानमंत्री बनवाना चाहती है भाजपा', केजरीवाल के बयान से मचा बवाल

'कुर्सी के लालच में न जाने कितने घरों के चिराग़ बूझेंगे', नीतीश बाबू पर भड़के गिरिराज सिंह

महाराष्ट्र में फिर हुई साधुओं के साथ मारपीट, शिंदे सरकार पर शिवसेना ने उठाए सवाल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -