Sep 19 2015 06:29 PM
पटना: बिहार में चुनावी आचरण संहिता लागू होने और तारीखों की घोषणा हो जाने के बाद सभी राजनीतिक दल अपने अपने प्रत्याशियों को विभिन्न सीटों से लड़वाने में जुट गए हैं। इस दौरान यह बात सामने आई है कि पार्टियों में गठजोड़ की प्रक्रिया लगातार चल रही है। इस दौरान कुछ सदस्य टूटकर अन्य दलों की सदस्यता ले रहे हैं तो दूसरी ओर गठबंधन में भी कई दल इधर से उधर हो रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार प्रमुख जेडीयू की सीट से मौजूदा विधायक सतीश कुमार भाजपा में शामिल हो गए हैं।
हाल ही में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सतीश कुमार के भाजपा में शामिल होते ही ट्विटर पर ट्विट चले। इस दौरान कहा गया कि सतीश ने नीतीश कुमार पर अपने अनुसार चलने का आरोप लगाया और कहा कि वे अपनी मर्जी का ही कार्य करते हैं। वर्ष 2013 में भाजपा गठबंधन तोड़ने से पूर्व नीतीश द्वारा विधायक व पार्टी के कार्यकर्ताओं से किसी तरह की चर्चा तक नहीं की गई। नीतीश को चुनावी चेहरा बना लिया गया तो नीतीश स्वयं को सर्वे - सर्वा समझने लगे।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED