ऐसा क्या है इस बाइक में कि RTO आते ही हो गई सोशल मीडिया पर वायरल
ऐसा क्या है इस बाइक में कि RTO आते ही हो गई सोशल मीडिया पर वायरल
Share:

पुणे : पुणे के वसई इलाके के आरटीओ ऑफिस में जब एक बाइक आकर रुकी तो वहां खड़े लोगों के मुंह खुले के खुले रह गए। यह बाइक इतनी क्लासिक थी कि लोग इसकी तस्वीर लेने से खुद को रोक नही पाए। यही तस्वीरें सोशल मीडिया पर हिट हो गई है। फेसबुक पर इस इंडियन क्लासिकल बाइक की जो तस्वीरें पोस्ट की गई है, उसके साथ नाम वसई-विरार के MLA हितेंद्र ठाकुर के बेटे उतंग ठाकुर की है।

बाइक के मालिक का नाम जानते ही लोग इसकी आलोचना करने लगे। इंडियन शेफ क्लासिक नाम की यह बाइक अमेरिकन ब्रांड-इंडियन मोटरसाइकिल की है। इसका रंग सफेद है और यह 1811 सीसी की है। इसकी कीमत 23 लाख है। इसकी माइलेज 20 किमी प्रति लीटर है। बाइक में नया थंडर स्ट्रोक 111 इंजन लगाया गया है। इसके टैंक पर डिजिटल स्पीडोमीटर लगा है।

इसके वायरल होने के बाद इसकी आलोचना होने लगी। लोगों ने उन पर आरोप लगाया कि वो जनता के पैसों का गलत इस्तेमाल कर रहे है। एक मध्यम वर्गीय परिवार में जन्मे हितेंद्र ठाकुर वसई-विरार और पालघर इलाके के रसूखदार नेता माने जाते हैं। वे महाराष्ट्र की बहुजन विकास अघाड़ी पार्टी के संस्थापक अध्यक्ष हैं। मुंबई और महाराष्ट्र में हितेंद्र के कई स्कूल और कॉलेज भी हैं। ठाकुर हर साल वसई कला व क्रीड़ा महोत्सव का आयोजन करते हैं। इसी के साथ-साथ वह कोंकण मराठी साहित्य सम्मेलन, मराठी नाट्य महोत्सव और कीर्तन महोत्सव का भी आयोजन कर चुके हैं। हितेंद्र यंग स्टार ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं। इस ट्रस्ट के माध्यम से इलाके में कई जिम खोले गए हैं।

उन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज है। इसके बावजूद वो काफी लोकप्रिय है। उन्होने वहां पानी की पाइप लाइन बिछाई है। इतना ही नही उन्होने 4 नगर परिषदों और 64 गांवो के लिए जलापूर्ति योजना शुरु की है। ठाकुर का ट्रस्ट जरूरतमंद महिलाओं के बीच सिलाई मशीन का वितरण, नेत्र चिकित्सा, रक्तदान, वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहचान पत्र, विकलांगों के लिए जरुरी सामान का वितरण, गरीबों के लिए रसोई गैस का वितरण जैसे सामाजिक सरोकार से जुड़े काम करता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -