विधायक द्वारा मारपीट को लेकर विवाद, पुलिस ने किया जांच का उल्लेख
विधायक द्वारा मारपीट को लेकर विवाद, पुलिस ने किया जांच का उल्लेख
Share:

नई दिल्ली : सोमवार को दिल्ली के भारतीय जनता पार्टी के विधायक ओपी शर्मा पर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के विद्यार्थी और संगठन के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की पेशी के पूर्व एक व्यक्ति पर मारपीट का आरोप लगाया गया। दरअसल जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में कई गई देशविरोधी नारेबाजी को लेकर कुछ विद्यार्थियों को न्यायालय ले जाया जा रहा था। इसी दौरान विधायक ओपी शर्मा ने कथित तौर पर इन विद्यार्थियों और जेएनयू के अन्य विद्यार्थियों के साथ मारपीट की। इसके बाद यह विवाद गहराने लगा।

दिल्ली पुलिस के कमिश्नर द्वारा कहा गया है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार ओपी शर्मा द्वारा कहा गया कि वे जब न्यायालय से बाहर निकल रहे थे तो एक व्यक्ति देशविरोधी नारे लगा रहे थे। ऐसे में उन्हें इस तरह करने से रोका तो उनके साथ हाथापाई हो गई।

इस मामले में दिल्ली पुलिस के कमिश्नर बीएस बस्सी ने इस मामले में पुलिस अधिकारियों को स्थिति जांचने के निर्देश दिए। इस मामले में यह भी कहा गया कि दो एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के बाद इस मामले में कार्रवाई की जाएगी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -