#MeToo : एमजे अकबर पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
#MeToo : एमजे अकबर पर एक और महिला ने लगाया यौन शोषण का आरोप
Share:

नई दिल्‍ली. देश में पिछले कुछ समय से मीटू अभियान बहुत तूल पकड़ रहा है. देश के कई बड़े-बड़े नेताओं और अन्य हस्तियों का नाम इस अभियान के तहत सामने आ रहा है, लेकिन इन सभी में से इस अभियान की सबसे ज्यादा गाज केंद्र सरकार के विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर पर गिरी है. उनपर हाल ही में एक अन्य महिला ने भी यौन शोषण का आरोप लगाया है. 

#METOO : प्रिया रमानी बोली, अकबर की हर शिकायत से लड़ने के लिए तैयार हूं

 विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर पर इस बार यह आरोप तुषिता पटेल नाम की एक महिला पत्रकार ने लगाया है. तुषिता ने हाल ही में एक अंग्रेजी अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा है कि  एमजे अकबर ने उनके साथ सन 1992 में  यौन शोषण किया था जब वे उनके अखबार में ट्रेनी थी. तुषिता ने बताया कि एक बार एमजे अकबर ने उन्हें एक होटल में मीटिंग के लिए बुलाया था और जब वे वहां पहुंची तो उन्होंने देखा कि  एमजे अकबर दरवाजे के सामने अंडरवियर पहने खड़े हुए थे. तुषिता के मुताबिक उन्होंने उस जगह से वापस आना ही उचित समझा. 

अब यूरोपीय अंतरिक्षयान बुध के बारे में देगा जानकारी

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार के विदेश राज्‍य मंत्री एमजे अकबर पर सबसे पहले प्रिया रामानी नामक एक महिला पत्रकार ने यौन शोषण किये जाने का आरोप लगाया था. इसके बाद उनपर एक के बाद एक कई महिलाओं ने इस तरह के आरोप लगाये. इस दौरान एमजे अकबर पर अब तक कुल 16 यौन शोषण के आरोप लग चुके है .


ख़बरें और भी 

गोवा : कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़ बीजेपी में शामिल हुए दो विधायक

जलवायु परिवर्तन के कारण खतरे में समुद्री घोंघों का जीवन

#Meetoo : यौन शोषण का आरोप लगने के बाद फिरोज खान ने दिया NSUI अध्यक्ष पद से इस्तीफा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -