मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं यह कारगार चीज़े और पाएं ग्लोइंग स्किन
मुल्तानी मिट्टी में मिलाएं यह कारगार चीज़े और पाएं ग्लोइंग स्किन
Share:

हमारी आज की दौड़ भाग वाली ज़िन्दगी में हमे न तो हमें हमारा सेहत का ख्याल रहता है, ना ही शरीर का ऐसे में हमारी दादी हमे बहुत से नुस्खे बताती आयी है।  कभी बालो को लेकर कभी चेहरे को लेकर तो हम आज आपको चेहरे से जुड़े कुछ दादी के नुस्खे बताने जा रहे है। जी पहले के ज़माने में दादी माँ ने मुल्तानी मोट्टी को किसी जादू के रूप से कम नहीं बताया है। मुल्तानी मिटटी आपका टैन, एक्ने और दाग धब्बो से छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं आज के ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी मुल्तानी मिटटी का इस्तेमाल करते है। मुल्तानी मिट्टी से त्वच मुलायम और ग्लोइंग बनातीं है। आपकी त्वचा में अगर झुरिया आ गयी है तो फ़िक्र न करिये मुल्तानी मिट्टी से आपकी त्वचा टाइट हो जाएगी। मुल्तानी मिट्टी के फायदे से आप रूबरू तो हो ही गए होंगे। अब आपको इसमें क्या मिलाना है जिसे इसका असर दुगना हो जायेगा तो चलिए बताते है।

मुल्तानी मिट्टी और निम्बू के रस का फेस पैक 
इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिटटी ले, फिर इसमें मिलाएं गुलाब जल और अब मिलाएं आधे निम्बू का रस। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाए, इसे फेस पर 15 से 20 मिनट तक रहने दे। इसके बाद इसे ठन्डे पानी से धो ले। आप हफ्ते में दो बार इसका इस्तेमाल कर सकते है।

मुल्तानी मिट्टी और नीम के पाउडर का फेस पैक 
नीम के पाउडर में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। मुल्तानी मिट्टी मुंहासों और मुंहासों के निशान को दूर करने में मदद करता है। इसके लिए 1 बड़ा चम्मच मुल्तानी मिट्टी में 1 बड़ा चम्मच नीम का पाउडर और 1 बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इसे त्वचा पर सूखने तक लगा रहने दें। इसके बाद पानी से धो लें। आप हफ्ते में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुल्तानी मिट्टी और दही का फेस पैक 
मुल्तानी मिट्टी ऑयली स्किन के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसमें दही मिलाकर लगाने से टैनिंग की समस्या से राहत मिलती है। फेस पैक बना नें के लिए आप एक बाउल में 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी ले, फिर एक चम्मच दही मिलाएं, और एक चम्मच एलोवेरा जेल मिला ले। आप इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लागाएं और 15 मिनट तक रहने दे। इसके बाद आप मुँह धो लें।         

मुल्तानी मिट्टी और हल्दी का फेस पैक 
आजकल ज्यादातर लोगों में पिंपल्स (Pimples) की शिकायत देखने को मिलती है। लेकिन अगर आप मुल्तानी मिट्टी में हल्दी मिलाकर लगाते हैं, तो इससे पिंपल्स की शिकायत से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी में एक चुटकी भर हल्दी मिलाये और उसमे ग्लिसरिन मिला ले, और अब इसे अप्लाई करे। इसके लिए इस फेस पैक को हफ्ते में दो बार लगाना चाहिए।   

मुल्तानी मिट्टी और चन्दन पाउडर का फेस पैक 
सामान मात्रा में मुल्तानी मिट्टी और चंदन पाउडर ले लें, इसमें एक छोटा चम्मच दूध मिला लें। तीनो चीज़ो को आपस में मिक्स कर लें फिर इसे अपने चेहरे पर लगाएं। जब यह सुख जाएं तो गुन-गुने पानी से इसे धो ले। इससे आप हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकते है।

72 की उम्र में भी जवान दिखते हैं PM मोदी, जानिए क्या है उनकी फिटनेस का राज?

इस एक विटामिन की कमी से होती है हाथ-पैरों में झुनझुनी, इन चीजों को खाना कर दें शुरू

दांत खराब होने का कारण बनते हैं ये फूड्स, इस तरह बचे

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -