जानिए कौन से स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI 11 अपडेट, ये है पूरी लिस्ट
जानिए कौन से स्मार्टफोन को मिलेगा MIUI 11 अपडेट, ये है पूरी लिस्ट
Share:

चीन की अग्रणी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi ने Redmi Note 8 Pro, Redmi Note 8 और Mi Air Purifier 2C के साथ MIUI 11 भी लॉन्च किया है. यह MIUI 10 का अपग्रेडेड वेरिएंट है. कंपनी इस नए अपडेट से कई यूआई एलीमेंट को रिमूव किया है. यह अपडेट Android 10 और Apple iOS 13 को कड़ी टक्कर देता नजर आएगा. MIUI 11 को डेडिकेटेड सिस्टम-वाइड डार्क मोड के साथ शानदार फुल स्क्रीन का एक्सपीरियंस मिलेगा. यहां हम आपको इसके खास फीचर्स के बारे में बताने वाले है.

Vodafone : कंपनी ने उठाया मौके का फायदा, इस प्लान में मिलेगा 1.5GB की जगह 3GB डाटा

जानें किन स्मार्टफोन्स को मिलेगा MIUI 11 अपडेट

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि 22 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर के बीच यह अपडेट Poco F1, Redmi K20, Redmi Y3, Redmi 7, Redmi Note 7, Redmi Note 7S, और Redmi Note 7 Pro को दिया जाएगा. यह फर्स्ट फेज का रोलआउट होगा. दूसरे फेज में Redmi K20 Pro, Redmi 6, Redmi 6 Pro, Redmi 6A, Redmi Note 5, Redmi Note 5 Pro, Redmi 5, Redmi 5A, Redmi Note 4, Redmi Y1, Redmi Y1 Lite, Redmi Y2, Redmi 4, Mi Mix 2 और Mi Max 2 के लिए अपडेट रोलआउट किया जाएगा. इस अपडेट को 4 नवंबर से 12 नवंबर के बीच जारी किया जाएगा.

​जानिए क्या है IUC चार्ज, इस मामले में कंपनीयों के बीच चल रहा घमासान

इसके अलावा बात करें तीसरे फेज की तो इस अपडेट को 13 नवंबर से लेकर 29 नवंबर के बीच Redmi Note 6 Pro, Redmi 7A, Redmi 8, Redmi 8A और Redmi Note 8 स्मार्टफोन के लिए यह अपडेट दिया जाएगा. वहीं, अगर Redmi Note 8 Pro की बात की जाए तो इसे 18 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच यह अपडेट दिया जाएगा.

ये शानदार ऐप करवा चौथ के दिन करेंगे आपकी भरपूर मदद

सेना प्रमुख जनरल रावत ने स्वदेशी हथियारों को लेकर किया बड़ा दावा, बताया भविष्य का रोडमैप

BSNL : यूजर्स को ये प्लान देता था बहुत फायदा, कंपनी ने की सर्विस बंद

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -