मनोरंजन जगत को लेकर मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने किया ये हैरतअंगेज खुलासा
मनोरंजन जगत को लेकर मिथुन चक्रवर्ती की बहू ने किया ये हैरतअंगेज खुलासा
Share:

टेलीविज़न सीरियल 'अनुपमा' में नकारात्मक भूमिका निभाने वाली काव्या मतलब मदालसा शर्मा वास्तविक जिंदगी में कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी हैं तथा इस बात का खुलासा उन्होंने स्वयं एक इंटरव्यू में किया। कास्टिंग काउच बॉलीवुड का एक घिनौना सच है। अक्सर लड़कियां अपना करियर बनाने के चक्कर में कास्टिंग काउच के जाल में फंस चुकी हैं। कई अभिनेत्रियों ने कास्टिंग काउच को लेकर अपना एक्सपीरियंस शेयर किया है। 

वही इस सूचि में अब सीरियल अनुपमा में दिखाई दे चुकी एक अभिनेत्री का नाम भी सम्मिलित हो गया है। सीरियल अनुपमा में काव्या की भूमिका निभा रही मशहूर अभिनेत्री मदालसा शर्मा की जो कि बॉलीवुड स्टार मिथुन चक्रवर्ती की बहू भी हैं। मदालसा भी कास्टिंग काउच की शिकार हो चुकी हैं। मदालसा शर्मा ने कास्टिंग काउच को लेकर हैरतअंगेज खुलासा कर दिया है। एक वेब पोर्टल से चर्चा करते हुए मदालसा शर्मा ने बताया, आज के समय में लड़का या लड़की होना दोनों ही बहुत खतरनाक है। यदि आप कॉपरेट जगत में जाते हैं तो वहां पर एक लड़की आदमियों से घिरी होती है। कुछ व्यक्ति आपमें इंट्रेस्ट दिखाते हैं। एक कलाकार होने के नाते चुनाव आपका होता है। आप सरलता से इन बुरे लोगों से पीछा छुड़ा सकते हैं।

साथ ही आगे मदालसा शर्मा ने कहा, 'अच्छाई और बुराई साथ चलती है। सिर्फ ये आपकी मर्जी पर निर्भर है कि आप क्या चाहते हैं। व्यक्ति आपको भड़का सकते हैं मगर वो आपके निरंतर अपनी मर्जी से नहीं बदल सकते। मैंने भी इस प्रकार की घटनाओं का सामना किया है। कई बार मीटिंग में लोग मुझे असहज महसूस करवाते हैं। ऐसे व्यक्तियों को नजरअंदाज करने के लिए मैं वहां से चली जाती हूं।' 

किन्नर बन गई बिग बॉस की यह विजेता

NCB ने रखी थी आर्यन और अरबाज के पास चरस, CCTV फुटेज से होगा खुलासा!

ऑनस्क्रीन मां संग लिपलॉक करते दिखे ज़ीशान खान, किया चौकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -