मिशन कर्नाटक: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची, खड़गे के बेटे को भी टिकट
मिशन कर्नाटक: कांग्रेस ने जारी की 124 उम्मीदवारों की पहली सूची, खड़गे के बेटे को भी टिकट
Share:

बैंगलोर: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने के बाद पार्टी ने भाजपा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और कांग्रेस अब चुनावी जंग में भाजपा को पटखनी देने की तैयारी कर रही है। कांग्रेस की नजरें अब कर्नाटक विधानसभा चुनाव पर है। इस क्रम में शनिवार (25 मार्च) की सुबह कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने 124 प्रत्याशी (Karnataka Congress Candidate List) की पहली लिस्ट जारी की है। इस सूची में कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे के पुत्र प्रियांक को भी टिकट मिला है। वो चितापुर से चुनाव लड़ेंगे।

 

रिपोर्ट के अनुसार, राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने के अगले दिन कांग्रेस पार्टी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची (Karnataka Congress Candidate List) जारी कर दी है। 224 विधानसभा सीटों वाले दक्षिण भारतीय राज्य में कांग्रेस ने पहली सूची में 124 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। उम्मीदवारों में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक का भी है। पार्टी ने उन्हें चितापुर से चुनावी मैदान में उतारा है।

वहीं, पूर्व सीएम सिद्धारमैया को वरुणा से उतारा गया है। जबकि कांग्रेस प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार को कनकपुरा सीट (Karnataka Congress Candidate List) से टिकट मिला है। इसके साथ ही अन्य बड़े चेहरों में एमबी पाटिल बबलेश्वर से, दिनेश गुंजुराव गांधीनगर से शामिल हैं। जबकि, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए MLC पुतुन्ना को कांग्रेस ने राजाजीनगर से मैदान में उतारा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली से मैदान में उतारा गया है।

नौकरी के बदले में रिश्वत में ली जमीन ! आज तेजस्वी यादव से पूछताछ करेगी CBI

राहुल गांधी को याद आ रही होगी 10 साल पुरानी गलती, यदि न फाड़ते अध्यादेश तो आज बने रहते सांसद

'सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मुताबिक गई राहुल गांधी की सांसदी..', अनुराग ठाकुर ने याद दिलाया केस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -