मिस यूनिवर्स 2022: हाथ में त्रिशूल माथे पर सिंदूर लगाकर ''माँ काली'' के अवतार में नजर आई नेपाल की सोफिया
मिस यूनिवर्स 2022: हाथ में त्रिशूल माथे पर सिंदूर लगाकर ''माँ काली'' के अवतार में नजर आई नेपाल की सोफिया
Share:

इस वर्ष 14 जनवरी को अमेरिका की आर’बोनी गेब्रियल को मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया जा चुका है। 71वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के बीच अलग-अलग देशों की कंटेस्टेंट ने अपने देश की संस्कृति का प्रतिनिधित्व किया। कॉस्ट्यूम राउंड के बीच इंडिया का प्रतिनिधित्व कर्नाटक की मॉडल दिविता राय ने सोने की चिड़िया के अवतार में किया है। वहीं, नेपाल की कंटेस्टेंट सोफिया भुजेल अपने देश की संस्कृति को दर्शाने के लिए काली माता के अवतार में दिखाई दी। इस बीच सभी लोग सोफिया भुजेल का लुक देखकर मंत्रमुग्ध हो चुके है। उन्होंने तालियाँ बजाकर उनका प्रोत्साहन किया। यही नहीं दुनियाभर में नेपाल की कंटेस्टेंट के लुक की बहुत चर्चा भी की जा रही है। सोशल मीडिया पर भी सोफिया का लुक खूब वायरल होने लगा है।

बता दें कि वायरल वीडियो में वह मंच पर एक देवी के रूप में आत्मविश्वास से चलते हुए  नजर आ रही है। अलग-अलग देशों के लोग अपने देश की संस्कृति से दुनिया को वाकिफ करवाने के लिए नेपाल की मिस यूनिवर्स की जमकर तारीफ भी कर रहे है। वह उनकी वीडियो को शेयर भी कर रहे हैं। वायरल वीडियो और तस्वीरों में नेपाल की सोफिया सोने के आभूषणों से सजी धजी दिखाई दे रही है। उन्होंने लाल रंग की साड़ी भी पहनी हुई है। अपने हाथों में त्रिशूल लिया हुआ है और माथे पर तीसरी आँख भी बनाई हुई है।

 

सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम पर भी इस तस्वीर को साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन भी लिखा है। जिसका शीर्षक उन्होंने ‘शक्ति, द डिवाइन फेमिनिन’ दिया है। जिसके उपरांत वह लिखती हैं, “नेपाल, प्राचीन इतिहास और परंपराओं से समृद्ध देश है। यह प्राकृतिक और सांस्कृतिक सुंदरता का देश है। नेपाल एक ऐसा देश है, जहाँ सदियों से देवी की पूजा की जाती रही है। इस वर्ष अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए, अपनी राष्ट्रीय पोशाक के लिए हम महाशक्ति से प्रेरणा लेते हैं, जो सृष्टि का स्रोत है। सबका स्रोत है। लाल रंग रक्त को दर्शाता है और सृजन की शक्ति का प्रतीक है।”

सोफिया ने अपनी बात को जारी रखते हुए लिखा है कि, “त्रिशूल जीवन और मृत्यु के बीच संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है। यह पोशाक हमें अपनी शक्ति का अहसास कराती है। यह इस तथ्य को दोहराता है कि हर महिला में असीमित शक्ति के स्रोत हैं। यह पोशाक आपको, आपकी शक्ति याद दिलाने के लिए है। आपको अपने भीतर देखने और आपके भीतर रहने वाली शक्ति को फिर से जगाने के लिए प्रोत्साहित करती है। यह वास्तव में जीवन का एक उत्सव है।”

गरीबों का राशन बेचने वाले संचालकों पर कार्रवाई

IPS ने की अनोखे अंदाज में पतंगबाजी, सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा Video

मध्यप्रदेश करेगा खेलो इंडिया की मेजबानी

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -