JDU नेता पर सरेआम बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हुआ ये हाल
JDU नेता पर सरेआम बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, हुआ ये हाल
Share:

पटना: बिहार में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। सिवान में बृहस्पतिवार की रात बेखौफ बदमाशों ने एक जदयू नेता पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में नेता बाल-बाल बच गए। घटना लकड़ी नबीगंज थाना इलाके के मदारपुर में लगभग नौ बजे की है। मदारपुर पुल के पास नरहरपुर निवासी मनोज पटेल अपनी दुकान बंद करने के तैयारी में थे। वे दुकान में रखे गल्ले का हिसाब कर रहे थे। तभी मोटरसाइकिल सवार 2 अपराधी आए तथा उनपर दनादन दो राउंड गोलीबारी कर दी। 

वही गोलीबारी की आवाज सुनकर मनोज पटेल दुकान में रखे फ्रिज के नीचे छिप गए। जिस कारण गोली उनके पीछे दीवार में जा लगी। गोलीबारी करते हुए मोटरसाइकिल सवार दोनों अपराधी उत्तर दिशा की तरफ फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर लकड़ी नबीगंज थाना प्रभारी सूरज, ASI गिरिषदेव सिंह अपने दल बल के साथ घटनास्थल पहुंच तहकीकात में जुट गए।
 
घटना से लोगों में खौफ का माहौल है। कुछ ही दिन पहले ही लखनौरा सब्जी मंडी में एक आलू कारोबारी को बदमाशों ने गोली मारी थी। फिलहाल, स्थानीय लोगों में निरंतर हो रहे अपराधिक घटनाओं से आक्रोश है। वही इस घटना से अफरातफरी का माहौल है, तथा इलाके के लोगों में खौफ का माहौल है।

जबरन धर्मांतरण पर सरकार ने उठाया ये बड़ा कदम

हैरतंअगेज! गर्भवती पत्नी को पति ने लगाया करंट, महिला ने दे दिया बच्चे को जन्म

जनसँख्या नियंत्रण कानून की मांग करने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट ने की ख़ारिज, जानिए क्या कहा ?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -