मीसा भारती नहीं बनेंगी RJD की प्रदेश अध्यक्ष
मीसा भारती नहीं बनेंगी RJD की प्रदेश अध्यक्ष
Share:

पटना : राष्ट्रीय जनता दल में इस बात की अटकलें लगी हुई थीं कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती को पार्टी के अध्यक्ष पद की कमान सौंपी जा सकती है। मगर इन बातों को बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने महज अटकलें बताया है। हालांकि इस मामले में यह मांग भी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उठाई गई थीं कि मीसा भारती की राजनीतिक समझ और उनके कार्य के आधार पर उन्हें पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और मीसा के छोटे भाई तेजस्वी यादव द्वारा स्पष्टतौर पर कहा गया कि पार्टी में अभी इस तरह के बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

बिहार चुनाव के बाद तेजस्वी यादव आरजेडी में प्रमुख तौर पर सामने आए थे। यही नहीं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दोनों ही बेटों को चुनाव में मिली जीत के बाद आरजेडी में अलग उत्साह छा गया। दूसरी ओर तेजस्वी को उपमुख्यमंत्री की कमान सौंपी गई तो तेजप्रताप को राज्य का स्वास्थ्य मंत्री बना दिया गया। अब मीसा भारती के लिए आरजेडी में सशक्त भूमिका की तलाश की जा रही है।

दरअसल मीसा भारती ने बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के लिए शानदार प्रचार किया था। उन्होंने लालू प्रसाद यादव को बीफ मसले से हटकर विकास की बात करने की बात भी कही थी। यही नहीं मीसा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रचार अभियान में भी अपने बयानों से काफी खलबली मचाई थी और मोदी विरोधी लहर लाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। जिसके कारण माना जा रहा था कि पार्टी में मीसा की महत्वपूर्ण भूमिका होना चाहिए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -