'मिर्जिया' अक्टूबर में.....
'मिर्जिया' अक्टूबर में.....
Share:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार अभिनेता अनिल कपूर के बारे में पता चला है की अब उनकी बेटी के बाद बेटा हर्षवर्धन भी फिल्मों में कमबैक करने को पूरी तरह से तैयार है. अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर ने भी हाल ही में फिल्म 'नीरजा' से सफलता हासिल करना शुरू किया। अब बारी है अनिल के बेटे हर्षवर्धन की जो बॉलीवुड में एंट्री करने जा रहे हैं। उनकी फिल्म 'मिर्जिया' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है|

अनिल कपूर ने एक चर्चा के दौरान अपने बयान में कहा है कि मेरा बेटा हर्षवर्धन कपूर फिल्म 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रख रहा हैं। राकेश ओमप्रकाश मेहरा की लव स्टोरी 'मिर्जिया' यह फिल्म सात अक्टूबर को रिलीज होने जा रही है|

अभिनेता अनिल कपूर ने अपने बेटे हर्षवर्धन के बारे में कहा है कि वह अपनी मां तरह दिखता है। हर्षवर्धन की बहन सोनम कपूर ने ट्विटर पर फिल्म में हर्षवर्धन के पहले लुक का खुलासा भी किया। जब अनिल कपूर से यह पूछा गया कि क्या उन्हें लगता हैं कि हर्षवर्धन उनकी तरह दिखता है तब इसके जवाब में अनिल ने कहा, ऐसा ना कहें, वह इसे पसंद नहीं करता है। वह बिल्कुल भी मेरी तरह नहीं दिखता है|

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -