नशे की हालत में बेहोश पाई गई नाबालिग छा़त्राएं
नशे की हालत में बेहोश पाई गई नाबालिग छा़त्राएं
Share:

महूः महू इंन्दौर में एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां दो स्कूली नाबालिग छा़त्राएं सिमरोल आरओबी के नीचे बेहोशी की हालत में पाई गई। फिलहाल उन्हे एक नीजि अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़कियों को कोई नशीला पदार्थ खिलाया गया था जिससे वह नशे कि हालत में पाई गई। पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया तो उन्हे तीन लडकों पर शक है। जो ये काम कर सकते है। दरअसल वही तीन लड़के उनसे अक्सर मिलते और परेशान करते थे, जिनकी शिकायत नबालिग लड़कियों ने अपने परिजनों से भी कि थी।

घटना वाले दिन भी वे उनसे मिले थे। इस जानकारी के बाद पुलिस ने इन तीन लड़कों को हिरासत में ले लिया। मामला फिलहाल पेचीदा नजर आ रहा है जिसके कारण पुलिस ने उक्त लड़कों को अन्यत्र स्थान पर भेज दिया है। घटना के बाद शहर में पुलिस की चौकसी बढ़ा दी गई और प्रशासन के अधिकारी लगातार मामले पर नर बनाए रखे हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -