रेप के बाद जलाई गई लड़की ने तोड़ा दम
रेप के बाद जलाई गई लड़की ने तोड़ा दम
Share:

नोएडा : उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक बार फिर लड़की से रेप किए जाने की वारदात सामने आई है। दरअसल इस बार मामला बेहद संजीदा हो गया है। दिल्ली के करीब एक चिकित्सालय में इस लड़की ने दम तोड़ दिया। दरअसल इस युवती से रेप किए जाने के बाद जिंदा ही जला दिया गया था। इस तरह के दिलदहला देने वाले घटनाक्रम के बाद हर कोई सहम गया है।

गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में निवास करने वाली 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके घर की छत पर ही रेप कर दिया गया। रेप किए जाने के बाद आरोपियों ने उसे जिंदा आग के हवाले कर दिया। दरअसल आरोपी उस युवती को जिंदा नहीं छोड़ना चाहते थे। लड़की को जलाने के बाद आरोपी फरार हो गए। जब लड़की की चीख लोगों ने सुनी तो वे उसे चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां बर्न यूनिट में उसे उपचार दिया गया।

यह लड़की करीब 95 प्रतिशत तक झुलस गई थी। इस लड़की को सफदरजंग चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया था मगर आज सुबह तडके 4.30 बजे इस लड़की ने दम तोड़ दिया। हालांकि लड़की का चेहरा झुलसने से बच गया था लेकिन लड़की को जलने के कारण कई तरह की परेशानियां हो रही थीं जिसके चलते उसने दम तोड़ दिया। 

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -