महाराष्ट्र: 33 लोगों ने बारी-बारी से लूटी नाबालिग की आबरू, 24 गिरफ्तार
महाराष्ट्र: 33 लोगों ने बारी-बारी से लूटी नाबालिग की आबरू, 24 गिरफ्तार
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में दिन पर दिन अपराध के मामले बढ़ते चले जा रहे हैं। यहाँ दुष्कर्म के मामले में अधिक तेजी देखने के लिए मिल रही है। अब हाल ही में जो मामला सामने आया है वह ठाणे जिले का है। यहाँ 15 साल की एक नाबालिग से अलग-अलग समय में 33 लोगों द्वारा दुष्कर्म किया गया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले को कल्याण के निकट डोंबीवली का बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के तहत यहां पहली बार इसी साल जनवरी के अंतिम सप्ताह में 15 वर्षीय एक लड़की से पहले उसी के पुरुष मित्र ने दुष्कर्म किया और उसका वीडियो भी बनाया। उसके बाद उसके इसी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर सितंबर तक अलग-अलग स्थानों पर कुल 33 लोगों ने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। यह दुष्कर्म 29 जनवरी से 22 सितंबर के बीच डोंबीवली, बदलापुर, मुरबाड व रबाले में हुए हैं। पुलिस का कहना है दुष्कर्म कांड का खुलासा होने के बाद उन्होंने आइपीसी की विभिन्न धाराओं के अलावा पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके पूरे मामले की जांच के लिए एसीपी सोनाली ढोले के नेतृत्व में एसआइटी का गठन कर दिया है।

इस मामले में पीड़िता ने अपने साथ दुष्कर्म करने वाले जिन तैंतीस लोगों के नाम बताए हैं, उनमें से 24 को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। वैसे यह कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि अभी कुछ दिनों पहले ही मुंबई के साकीनाका क्षेत्र में दुष्कर्म की एक जघन्य घटना हुई थी। उस मामले में दुष्कर्म के बाद आरोपित ने पीड़िता के गुप्तागों में लोहे की राड डाल कर दरिंदगी की थी। वहीं बाद में इलाज के दौरान पीड़िता की मौत हो गई थी।

असम में फिर हिंसक झड़प, दो प्रदर्शनकारियों की मौत

परेशानी मुक्त होगी भारत यात्रा की यात्रा, नेपाल सरकार ने दी ये खास सुविधा

आज है भरणी का श्राद्ध, जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -