'सॉरी मां-पापा इस पाप को गंगा जल से भी नहीं धो पाऊंगी' लिखकर लड़की ने की आत्महत्या
'सॉरी मां-पापा इस पाप को गंगा जल से भी नहीं धो पाऊंगी' लिखकर लड़की ने की आत्महत्या
Share:

छपरा: हाल ही में एक अपराध का मामला सामने आया है जो सभी को हैरान कर गया है। जी दरअसल इस मामले में एक लड़की ने आत्महत्या कर ली है। जी दरअसल इस मामले में जिस लड़की ने आत्महत्या की है उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। इस मामले में यह खुलासा हुआ है कि लड़की के साथ गांव के ही मनचलों ने कथित रूप से गलत काम किया जो वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। उसके बाद उसने रात को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस मामले में पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है।

पुलिस का कहना है उस नोट में लिखा है- ''सॉरी मां, सॉरी पापा, इस पाप को गंगा जल से भी नहीं धो पाऊंगी, इसलिए सभी को गुड बाय।" इस घटना को बिहार के सारण जिला के तरैया थाना के पिपरा गांव की बताया जा रहाहै। पीड़िता बेसिक स्कूल पोखरा में आठवीं कक्षा की छात्रा थी और पड़ोस में उसके चाचा की मृत्यु हो गई थी जिसे देखने घर के सभी सदस्य घर से बाहर थे। उसी दौरान लड़की ने फांसी लगा ली और अपनी जीवनलीला को समाप्त कर लिया। बताया जा रहा है लड़की के साथ रास्ते में दो मनचलों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था, और इसी के कारण वह काफी परेशान थी।

अंत में उसने एक सुसाइड नोट लिखा और खुद को फांसी के फंदे पर लटका दिया। यह भी बताया जा रहा है कि इस घटना के एक दिन पहले ही रास्ते में लड़की के साथ दोनों लड़कों ने मिलकर छेड़खानी की थी इसी वजह से लड़की डिप्रेशन में चली गई और उसने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है इस मामले में अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई लड़की के साथ दो लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

40 साल के किसान ने सिंघु बॉर्डर पर खाया जहर

त्रिपुरा के एक और प्रतिभाशाली बर्खास्त शिक्षक ने की आत्महत्या

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -