शादी की रात दुल्हन की बहन के साथ किया खौफनाक काम !
शादी की रात दुल्हन की बहन के साथ किया खौफनाक काम !
Share:

बिहार / बेतिया। शहर में एक 9 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार करने के बाद अज्ञात बदमाशों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। यह मामला जगदीशपुर थाने के दिउलिया नवका टोला गांव है। यहां मंगलवार की सुबह एक खेत से उसका शव मिला। बच्ची के हाथ-पैर बांधकर रस्सी से गला घोंट कर हत्या की गई है।

जानकारी के अनुसार सोमवार रात दिउलिया नवका टोला गांव में शादी समारोह था। यहां मझौलिया थाना क्षेत्र के करमवा से बारात आई थी। मृतक बालिका दूल्हे की नाबालिग बहन थी। वह शादी वाली रात खाना खाकर सो रही थी। इसी दौरान कुछ बदमाश उसे मौका पाकर उठा ले गए। दूसरे दिन खेत में उसका शव ही मिला। परिजनों ने घटना थल पर पहुंचकर शव की पहचान की।

एसडीपीओ संजय कुमार झा ने बताया कि रेप के बाद हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों के अनुसार रात 11 बजे खाना खाने के बाद बारात आए तीन बच्चों को नींद आ गयी। परिजनों ने तीनों को लड़की वालों के दरवाजे से 50 फीट दूरी पर रखे चौकी पर सुला दिया। बच्चों में मृतका भी शामिल थी। वहां बच्ची के पिता भी मौजूद थे। पिता देर रात कन्या निरीक्षण के लिए लड़की वालों के घर चले गए थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ।

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -