आज होगा नीतीश के मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा समेत अन्य सहयोगी दलों के विधायक बनेंगे मंत्री
आज होगा नीतीश के मंत्रिमंडल का विस्तार, भाजपा समेत अन्य सहयोगी दलों के विधायक बनेंगे मंत्री
Share:

पटना। भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाईटेड नीत गठबंधन की बिहार सरकार द्वारा विश्वासमत अर्जित करने के बाद आज मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल को आज राजभवन में शपथ दिलवाई जाएगी। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर करीब 3 बजे होगा। जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार मंत्रिमंडल में जनता दल यूनाईटेड, भारतीय जनता पार्टी, लोकजनशक्ति पार्टी और रालोजपा के 16 मंत्री शपथ लेंगे।

यह बात भी सामने आई है कि हम के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी भी मंत्री पद की शपथ लेंगे। नीतीश कुमार ने अपने मंत्रिमंडल में लगभग सभी वर्गों के नेताओं को शामिल किया है। माना जा रहा है कि कुछ मौजूदा मंत्री मंत्रिमंडल से बाहर हो सकते हैं। जो पद अब तक कांग्रेस और राजद के विधायकों के पास थे उनमें से अधिकांश विभाग भारतीय जनता पार्टी के विधायकों को दिए जाऐंगे। जनता दल यूनाईटेउ के 14 या 17 विधायकों को मंत्री पद दिया जाएगा।

तो दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी, हम, रालोसपा, लोजपा आदि के 14 विधायकों को मंत्री पद सौंपे जाऐंगे। मंत्रिमंडल के गठन को लेकर जानकारी सामने आई थी कि उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी शुक्रवार को विश्वास मत के बाद मंत्रियों की सूची पर केंद्रीय नेतृत्व के साथ चर्चा करने दिल्ली जाने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। माना जा रहा है कि जेडीयू से पूर्व अध्यक्ष व सांसद शरद यादव और संतोष कुशवाहा को केंद्र में एनडीए में भागीदार बनाया जा सकता है साथ ही शरद यादव को केंद्रीय मंत्रिमंडल में भागीदारी तक दी जा सकती है हालांकि अभी यह बात स्पष्ट नहीं हुई है।

बिहार में बनी BJP सरकार, नितीश बोले- मुझे काम करने के लिए विश्वास मत मिला

CM नीतीश ने दिए आरोपों के जवाब, जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन

लालू ने फिर बोला नितीश पर हमला, 2019 में मजबूती से उभरेगा महागठबंधन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -