अमित शाह के आवास पर चुनावी चर्चा को लेकर पहुॅंची केंद्रीय मंत्री
अमित शाह के आवास पर चुनावी चर्चा को लेकर पहुॅंची केंद्रीय मंत्री
Share:

नईदिल्‍ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर भाजपा पदाधिकारियों व केंद्रीय मंत्रियों की बैठक हुई। यहाॅं लगभग 8 केंद्रीय मंत्री पहुॅंचे थे। इन मंत्रियों ने राज्य विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। गौरतलब है कि गुजरात राज्य में निकट भविष्य में चुनाव होने हैं। ऐसे में भाजपा के नेताओं ने रणनीति पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्रियों ने चुनाव को लेकर अपनी अपनी बात भी कही। बैठक के बाद गुजरात भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने एएनआई को कहा कि गुजरात चुनाव को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में भाग लेने वाले मंत्रियों में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के चुनाव प्रभारी अरूण जेटली, केंद्रीय मंत्री एनएस तोमर, निर्मला सीतारमण, जे सिंह, पीपी चैधरी आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा ने राज्यसभा चुनाव को लेकर गुजरात की सीट्स पर कैंपेनिंग की थी।

इस दौरान कांग्रेस ने अपने विधायकों की कथित हाॅर्स ट्रेडिंग की परेशानी से बचने के लिए इन विधायकों को बेंगलुरू में रखा था। अब आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और भाजपा अपना अपना जोर लगाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि कांग्रेस पाटीदार आरक्षण, दलित पिटाई आदि मामलों को भुना सकती है।

बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी : रविशंकर प्रसाद

भाजपा ने mlc उपचुनाव को लेकर 5 प्रत्याशी घोषित किए

आईएएस की बेटी से छेड़छाड़ मामले में विकास बराला को जमानत नहीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -