खस्ताहाल सड़कों को लेकर मंत्री ने की अधिकारियों से चर्चा
खस्ताहाल सड़कों को लेकर मंत्री ने की अधिकारियों से चर्चा
Share:

गुवाहाटी। शनिवार को लोकनिर्माण विभाग मंत्री परिमल शुक्ल वैध सड़कों का जायजा लेने पहुंचे। जब उन्होंने खस्ताहाल सड़कों को देखा तो, विभागीय अधिकारियों पर से उन्होंने चर्चा की। इस मामले में उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए और कहा कि, खस्ताहाल सड़कों को दुरूस्त किया जाए। महानगर की सड़कों को लेकर सरकार की किरकिरी हो गई है। इसके बाद मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने इस मामले में संज्ञान लिया।

मुख्यमंत्री सोनोवाल ने राज्य की सड़कों को, सुधारने के निर्देश दिए। मिली जानकारी के अनुसार लोकनिर्माण विभाग के मंत्री परिमल शुक्लवैध पूरी टीम के साथ, मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सड़क निर्माण का कार्य किया गया। इस दौरान शुक्लवैध ने निर्माण में लगे, कर्मचारियों से चर्चा की। उनका कहना था कि वीआईपी रोड़ को दुरूस्त किया जाएगा।

मंत्रियों को अधिकारियों ने कहा कि, जल्द ही विभिन्न क्षेत्रों की खस्ताहाल सड़कों को ठीक कर लिया जाएगा। ऐसे में डाॅ. जेसी दास रोड़ की चर्चा हुई। जिसे लेकर कहा गया कि, इसे लगभग 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। सड़क मरम्मतीकरण कार्य को लेकर यह जानकारी सामने आई कि, राज्य में भाजपा सरकार के काबिज होने के बाद भी लोगों को खस्ताहाल सड़कों का सामना करना पड़ रहा है। लोग परेशान हैं। कई स्थानों पर तो सड़कें उबड़ - खाबड़ हैं।

सड़क पर खुले सीवेज में धस गयी कार

ट्रक और डीजल टेंकर की भिड़त

बिना हेलमेट वाहन चलाने पर लाइसेंस किया निरस्त

देखिये दो भालुओ का रोड शो, जो हो रहा है वायरल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -