जेएनयू का है अपना रूतबा
जेएनयू का है अपना रूतबा
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय संचार मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विवाद पर अपने स्वर मुखर किए। उन्होंने कहा कि यहां पर भी एक आवाज़ है जो कि गैर वामपंथी विचारधारा से प्रेरित है। यह संस्थान एक ऐसा संस्थान है जो देश के पैसे से चलता है। उन्होंने कहा कि यहां इस तरह के विवाद नहीं होने चाहिए। यहां का अपना एक रूतबा रहा है।

इस संस्थान ने देश को प्रमुख नौकरशाह, राजनेता, समाजसेवी, अध्येता और दूसरे क्षेत्रों की प्रतिभाऐं भी प्रदान की हैं। इस संस्थान ने शानदार फैकल्टीज़ भी दी हैं। विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभाशाली और विशेषज्ञों का संबंध भी इस संस्थान से है। उन्होंने कहा कि इस केंद्रीय विश्वविद्यालय की अपनी साख है। हालांकि उन्होंने जेएनयू विवाद पर प्रत्यक्षतौर पर कुछ भी नहीं कहा। उल्लेखनीय है कि जेएनयू मसले पर राजनीति तेज़ हो गई है।

इस मामले में जहां कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति की तरह बोलने का आरोप लगाया जा रहा है तो दूसरी ओर देशप्रेम बनाम देशद्रोह की बात की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने और कार्रवाई करने की बात भी की जा रही है। मगर अब इस मामले में पकड़े गए कन्हैया को लेकर विवाद हो गया है।

पटियाला हाउस कोर्ट में छात्रों द्वारा की जाने वाली पिटाई का मामला भी इस मसले से जुड़ा माना जा रहा है यह मामला भी राजनीतिक रूप से गर्मा गया है। उल्लेखनीय है कि भाजपा के विधायक ओपी शर्मा पर कोर्ट परिसर में विद्यार्थियों की पिटाई किए जाने की बात सामने आई थी। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -