ओडिशा की मंत्री ने मनोहर लाल से की मुलाकात
ओडिशा की मंत्री ने मनोहर लाल से की मुलाकात
Share:

ओडिशा की राजस्व और आपदा प्रबंधन मंत्री प्रमिला मल्लिक ने गुरुवार को यहां हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उन्हें राज्य में 13 से 29 जनवरी तक होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए आमंत्रित भी किया है। प्रमिला ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की ओर से खट्टर को आमंत्रण भी दे चुके है। पटनायक सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए आमंत्रित भी करने वाले है। 

ओडिशा के राउकेला और भुवनेश्वर में हॉकी विश्व कप का आयोजन 13 से 29 जनवरी तक किया जा रहा है। ओडिशा के मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट करके कहा है कि, ‘‘ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से ओडिशा की मंत्री प्रमिला मल्लिक ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की और उन्हें हॉकी वर्ल्ड कप 2023 के लिए आमंत्रित किया।'' एक अन्य ट्वीट के मुताबिक, ‘‘मुख्यमंत्री (ओडिशा) सभी मुख्यमंत्रियों को हॉकी वर्ल्ड कप के जश्न के लिए आमंत्रित कर रहे हैं।'' 

इस दौरान हरियाणा सरकार के बयान के मुताबिक प्रमिला ने खट्टर के साथ हॉकी वर्ल्ड कप को लेकर चर्चा की। खट्टर ने इस बारें में बोला है कि इंडिया में हॉकी विश्व कप का आयोजन पूरे देश के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हॉकी टीम में 5 खिलाड़ी हरियाणा के हैं। सीएम ने उम्मीद जताई कि प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ खिलाड़ी खिताब भी जीतने वाले है। 

पेले की आखिरी पोस्ट में हुआ था इस खिलाड़ी का जिक्र, एम्बाप्पे ने भी जीत लिया था दिल

जानिए कब और कैसे पड़ा एडसन अरांतेस का नाम पेले

प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किए है सूर्यकुमार यादव, 2022 में धमाकेदार रहा है प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -