केरल के मंत्री पर लगा आरोप, दिया इस्तीफा
केरल के मंत्री पर लगा आरोप, दिया इस्तीफा
Share:

केरल। केरल में राजनीतिक क्षेत्र में हलचल तेज़ हो गई है। दरअसल यहां राज्य सरकार के परिवहन मंत्री थोमस चांडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। आरोप हैं कि लेक रिसोर्ट के निर्माण और संचालन में केरल भूमि संरक्षण कानून के प्रावधानों का उल्लंघन किया गया है। जिस जमीन पर इसका निर्माण किया गया है वह असंगत तरह से प्राप्त की गई है। इसमें धान भूमि के संरक्षण व आर्द्र भूमि कानून के प्रावधानों को दरकिनार कर दिया गया है।

थोमस चांडी पर भ्रष्टाचार और जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है। न्यायालय ने इन आरोपों की पुष्टि की। जानकारी सामने आई है कि पिछले साल सरकार बनाने के बाद केरल सरकार के तीन मंत्री अबतक अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इससे पहले ई पी जयराजन ने कथित तौर पर भाई भतीजावाद के आरोप में इस्तीफा दिया था। इसके बाद केरल सरकार के मंत्री रहे ए के सशीन्द्रन कथित रूप से फोन पर अश्लील बातें करते हुए दिखे थे उनका ये ऑडियो क्लिप वायरल हो गया था।

इसके बाद सीएम ने उन्हें अप्रैल में हटा दिया था। इसके बाद अब चांडी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे सरकार की मुश्किल बढ़ गई है। थोमस चांडी पी विजयन कैबिनेट से इस्तीफा देने वाले तीसरे मंत्री हैं, चांडी ने इस मामले में इस्तीफा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता टीपी पीतांबरन को सौंप दिया है। पीतांबरन ने राज्य के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन को मंत्री चांडी का इस्तीफा दिया।

चांडी का कहना था कि वेअपने इस्तीफे को लेकर दोपहर को जानकारी देंगे। गौरतलब है कि केरल में वाममोर्चे के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार अस्तित्व में है। उल्लेखनीय है कि मंत्री थोमस चांडी की घोषित संपत्ति 92 करोड़ रूपए है। थोमस चांडी का इस्तीफा न्यायालय द्वारा टिप्पणी करने के बाद लिया गया। दरअसल मंत्री चांडी से न्यायालय ने अपने ही सरकार के तहत कार्य करने वाले शासकी अधिकारी के निर्णय के विरूद्ध जाने पर सवाल किए।

देश में ड्राइवर रहित कारों को आने की अनुमति नहीं- नितिन गडकरी

GST को लेकर रक्षामंत्री ने कांग्रेस पर साधा निशाना

फुटबॉल अकैडमी खोलेंगे जॉन अब्राहम, साथ देंगे असम के मुख्यमंत्री

दिल्ली की डीटीसी व कलस्टर बसें करवाएगी मुफ्त यात्रा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -