सरकार के मंत्री ने दिया कैंसर पीड़ितों पर विवादित बयान
सरकार के मंत्री ने दिया कैंसर पीड़ितों पर विवादित बयान
Share:

गुवाहाटी। असम राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व शर्मा अपने एक बयान से विवादों में आ गए हैं। दरअसल उन्होंने कैंसर पीड़ितों को लेकर ऐसी टिप्पणी की है जिससे लोग हैरान रह गए हैं। वे गुवाहाटी में शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितररित करने के एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि, हम गुनाह या पाप करते हैं तो, भगवान हमें दंड देता है। जब कोई दुर्घटनाग्रस्त हो जाता है या युवा कैंसरग्रस्त हो जाते हैं तो फिर, उन्हें इसी तरह की सजा मिलती है।

यह उनके द्वारा किए गए पापों का फल है। यदि आप पृष्ठभूमि देखेंगे तो जानेंगे कि, यह ईश्वर का न्याय है और कुछ भी नहीं है। उनका कहना था कि, हमें ईश्वर के न्याय का सामना करना होगा। इस मामले में हिमंत बिस्व शर्मा ने ट्वीट कर कहा कि, हो सकता है कि, आपने इस जन्म में पाप किया हो, या हो सकता है कि गुनाह माता - पिता का हो। इस तरह के बयान पर कांग्रेस के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने आपत्ती ली है, उन्होंने उनकी आलोचना भी की है।

उल्लेखनीय है कि, भाजपा के कई नेताओं पर ऊल-जुलूल बयानबाजी करने के आरोप लगते रहे हैं, ऐसे नेताओं की आलोचना भी कांग्रेस द्वारा जमकर की जाती रही है।

स्वाभिमानी एक्सप्रेस गलत ट्रैक पर

अयोध्या को लेकर मुलायम का विवादित बयान

महेशभाई भुरिया को दिया झालोद से टिकट

भाजपा ने की कांग्रेस की आरक्षण नीति की आलोचना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -