राजनाथ सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग
राजनाथ सिंह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग
Share:

पणजी : सांसद शांताराम नाइक ने गुरुवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय संविधान में शामिल शब्द धर्मनिरपेक्षता पर सवाल उठाकर पद की शपथ का उल्लंघन किया है। इसलिए उन्हें केंद्रीय कैबिनेट से हटा दिया जाना चाहिए। गोवा के इकलौते राज्यसभा सांसद नाइक ने एक बयान में कहा, राजनाथ सिंह ने लोकसभा में अपने भाषण में संविधान में शामिल धर्मनिरपेक्षता शब्द पर सवाल उठाकर पद की शपथ का उल्लंघन किया है।

राजनाथ सिंह ने गुरुवार को संसद में कहा कि धर्मनिरपेक्षता शब्द का सर्वाधिक दुरुपयोग हुआ है। इसे 42वें संशोधन के जरिए संविधान में शामिल किया गया है।

नाइक ने कहा,सिंह ने दो टूक शब्दों में पद की शपथ का उल्लंघन किया है। उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। इसलिए उन्हें राष्ट्रपति द्वारा बर्खास्त किया जाना चाहिए। यह इसलिए भी जरूरी है कि उन्होंने उन लोगों के असंवैधानिक विचारों को हवा दी है जो देश में असहिष्णुता फैला रहे हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -