राज बब्बर के बेटे से था मिनिषा लांबा का अफेयर, गोवा में हुई थी छेड़छाड़
राज बब्बर के बेटे से था मिनिषा लांबा का अफेयर, गोवा में हुई थी छेड़छाड़
Share:

मिनिषा लांबा को तो आप सभी जानते ही होंगे। कभी बॉलीवुड में अपनी कुछ ही फिल्मों के कारण सुर्ख़ियों में आईं मिनिषा लांबा अब इंडस्ट्री से दूर हैं। वह बनना तो जर्नलिस्ट चाहती थीं लेकिन ऐसा हो ना सका। वैसे आज मिनिषा लांबा का जन्मदिन है। मिनिषा लांबा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रहीं थीं उसी दौरान उन्हें अपनी पहली फिल्म का ऑफर मिला था। मिनिषा ने साल 2005 में फिल्म 'यहां' से बॉलीवुड करियर शुरू किया था।

वैसे फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कई विज्ञापनों में भी काम किया था जो बेहतरीन था। कहा जाता है बॉलीवुड एक्टर और पॉलिटिशयन राज बब्बर के बेटे आर्य बब्बर के साथ मिनिषा का काफी समय तक अफेयर चला था लेकिन दोनों एक नहीं हो सके। मिनिषा लांबा और आर्य के अफेयर का खुलासा खुद आर्य ने किया था। उन्होंने टीवी शो बिग बॉस सीजन 8 के दौरान इस बारे में खुलासा किया था। जी दरअसल मिनिषा और आर्य दोनों ही इस सीजन में शामिल थे। वहीँ आर्य ने इस शो में मिनिषा के ऊपर कई इल्जाम लगाए थे।

उसके बाद शो के होस्ट सलमान खान के कहने पर आर्य ने मिनिषा से लाइव शो के दौरान माफी भी मांगी थी। शो के बाद दोनों अलग हो गए थे हालाँकि शो में आने से पहले दोनों रिलेशनशिप में थे। एक बार मिनिषा लांबा उस समय भी सुर्ख़ियों में आईं थीं जब उनके साथ गोवा बीच पर छेड़छाड़ हुई थी। जी दरअसल यहाँ वह एक फोटोशूट के लिए गयीं थीं और उस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक ढंग से छुआ था। फिलहाल मिनिषा इंडस्ट्री से दूर हैं और इंस्टाग्राम पर एक्टिव हैं। उन्हें हमारी तरफ से जन्मदिन की शुभकामनाएं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: खिलाड़ियों को ले जाने वाली उड़ान में दो व्यक्ति पाए गए कोरोना संक्रमित

इन 3 कार्यों को करने से सदैव बनी रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा

देहरादून में फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -