इस पहाड़ी इलाके में छिपा है 18 किलो सोना, एक कविता से खोज सकते हैं आप
इस पहाड़ी इलाके में छिपा है 18 किलो सोना, एक कविता से खोज सकते हैं आप
Share:

पहले के जमाने में खजाने को छिपा दिया जाता था और उसे खोजने के लिए कुछ ना कुछ तरकीबे होती थीं। जैसे अली बाबा चालीस चोर में 'खुल जा सिम सिम' कहने पर दरवाजा खुल जाया करता है। अब आज हम आपको एक ऐसे ही खजाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो पहाड़ी इलाके में छिपा है और इसे खोजने के लिए आपको एक कविता पढ़नी पड़ेगी। जी दरअसल हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार 85 साल के एक अमेरिकी बिज़नेसमैन ने करोड़ों रुपये की कीमत का सोना किसी पहाड़ी इलाके मे छिपा रखा है। उस शख़्स ने यह भी दावा किया है कि 'इस सोने को उसने ऐसी जगह पर छिपा रखा है, जिसे खोजने में 1,000 साल लग जाएंगे।'

केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इस बारे में एक कविता लिखकर हिंट भी दिया है। बताया जा रहा है फॉरेस्ट फेन्न नाम के एक शख्स के द्वारा छिपाए गए सोने को खोजने के लिए अब तक लाखों लोगों ने कोशिश की लेकिन कोई अब तक खोज नहीं पाया। कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि इस शख्स ने पहाड़ी इलकों में करीब 18 किलो सोना छिपा रखा है। इस बारे में मिस्टर फेन्न ने साल 2010 में खुलासा किया था। उन्होंने बताया था यह सोना उन्होंने किसी पहाड़ पर 3 हजार ​मील की दूरी पर छिपा रखा है। केवल इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने इसे खोजनों वालों की मदद के लिए एक मैप और एक कविता भी जारी किया था। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि इसे खोजने में करीब 1,000 साल भी जग जाएंगे। कहा जा रहा है साल 2018 में इस खजाने को खोजने में जुटे 4 लोगों की मौत भी हो चुकी है। वहीं आज तक उस सोने को कोई खोज नहीं पाया है और आज उस सोने की कीमत करीब 14.51 करोड़ रुपये है।

क्या है कविता- फेन्न ने 24 लाइन की एक ​कविता भी लिखी और इस कविता का शीर्षक है, ‘द ​थ्रील ऑफ द चेज़’।

बिग बॉस फेम अर्शी खान को मिली एक और बड़ी उपलब्धि, हाथ लगा ये बड़ा प्रोजेक्ट

धू-धू करके राख में बदल गया कारखाना

असम चुनाव: मतदान शुरू होने से 1 दिन पहले मंत्री हिमंत विस्वा सरमा ने दिया बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -