सिंगर ही नहीं एक्टर भी हैं मिलिंद गाबा, MG के नाम से हैं मशहूर
सिंगर ही नहीं एक्टर भी हैं मिलिंद गाबा, MG के नाम से हैं मशहूर
Share:

पंजाब में अपनी आवाज से सभी को दीवाना बनाने वाले मिलिंद गाबा का आज जन्मदिन है। मिलिंद गाबा को उनकी बेहतरीन आवाज के लिए जाना जाता है। मिलिंद गाबा गायक, रैपर, संगीत लेखक, अभिनेता, संगीत निर्देशक हैं। वैसे लोग मिलिंद को MG के नाम से भी पुकारते हैं। वहीं मिलिंद अपने गानों में भी MG नाम का प्रयोग करते हैं। मिलिंद का जन्म दिल्ली में हुआ था और उन्होने पढ़ाई वेद व्यास D.A.V पब्लिक स्कूल से की।

पहले MG संगीत और मॉडलिंग में रूचि रखते थे और इसी वजह से उन्होने संगीत को ही अपना दोस्त बना डाला। वैसे मिलिंद बहुत स्मार्ट हैं और इस कारण इन्हे एक्टर भी बनने का मौका मिला है। मिलिंद का पहला गाना 4 मेन डाउन था जो सुपरहिट हुआ था। इस गाने को अब तक 34,831,066 व्यूज मिल चुके हैं। मिलिंद के पिता का नाम जतिंदर गाबा है जो पंजाबी संगीत निर्देशक हैं। वैसे मिलिंद को आप सभी ने पंजाबी फिल्म स्टुपिड 7 में भी देखा होगा जहाँ इन्हे खूब पसंद किया गया था।

वैसे मिलिंद को कैसिओ और पियानो बजाना बहुत ज्यादा पसंद हैं। इन्होने अब तक कई गाने गाए हैं जो सभी सुपरहिट हुए हैं। आप सभी ने मिलिंद के वेलकम बैक, दिल्लीवाली जालिम गर्लफ्रेंड, बस तू , यार मोड दो, मैं तैनू वी प्यार करदा जैसे गाने सुने ही होंगे। वैसे इन दिनों उनका गाना 'मैं इतनी सुंदर हूँ मैं क्या करूँ' धमाल मचा रहा है। इस गाने में वह अशनूर कौर संग दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल मिलिंद को जन्मदिन की बधाइयां। 

आप भी अपने बच्चों को खिलौनों से दूर

पूर्व सीएम ने भी संभाला किसानों का मोर्चा, कल हर शहर में सपा निकालेगी किसान यात्रा

सिद्धू ने किया किसानों के आंदोलन का समर्थन, बोले- भट्ठी को दूध पर रखो तो उसका उबलना निश्चित है।।।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -