मीका सिंह ने गाया 'तेरी आंख्या का यो काजल', झूमकर नाची सपना चौधरी
मीका सिंह ने गाया 'तेरी आंख्या का यो काजल', झूमकर नाची सपना चौधरी
Share:

पंजाब के मशहूर सिंगर मीका सिंह ने हमेशा अपनी आवाज से लोगों का दिल जीता है। मीका सिंह आए दिन कोई ना कोई ऐसा गाना गाते हैं कि लोग बहुत खुश होते हैं। अब इस समय भी मीका सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में हरियाणवी सिंगर सपना चौधरी भी नजर आ रहीं हैं। वैसे इस वीडियो की सबसे खास बात यह है कि इस वीडियो में मीका सिंह ने सपना चौधरी का गाना गाया है। जी हाँ, और यह गाना है, 'तेरी आंख्या का यो काजल'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

हम सभी जानते हैं कि इस गाने ने सोशल मीडिया से लेकर गली-मौहल्ले तक में झंडे गाड़ दिए हैं और हर कोई इस गाने को बहुत प्यार देता है। वैसे खास बात यह रही है कि यह गाना किसी वीडियो एल्बम का हिस्सा नहीं था, बल्कि कुछ साल पहले सपना ने केवल इस गाने पर स्टेज पर परफॉर्म किया था। ऐसे में तब से लेकर आज तक इस गाने का नशा नहीं उतरा है। अब एक बार फिर से सपना चौधरी ने इस गाने पर परफॉर्म किया है। आप देख सकते हैं इस दौरान सपना ने शिमरी साड़ी पहनी थी और वह गाने पर जमकर डांस कर रही थीं। वहीं इस दौरान गाने को गाने वाले मीका सिंह है। वह इस गाने को ढोल बीट्स पर गा रहे थे।

आप देख सकते हैं सपना चौधरी ने इस दौरान का एक वीडियो खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अब तक इस वीडियो को लाखों लोग पसंद कर चुके हैं और कई लोग इस वीडियो पर कमेंट्स करते दिख रहे हैं। वैसे यह गाना वाकई में कमाल है और सालों बाद भी शादियों में खूब बजाया जाता है। इस गाने ने ही सपना को स्टार बनाने में अहम भूमिका निभाई थी और अब मीका के द्वारा इसको गाना सभी को आनंद दे रहा है।

Omicron की दहशत के बीच महाराष्ट्र सरकार ने बदले ट्रैवल नियम

ठंड में जरूर खानी चाहिए ये चीजें, होंगे कई फायदे

सरकारी फाइल ले भागी बकरी, खा गई कई जरुरी कागज़ात, देखें Video

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -