KRK की धमकी का नहीं हुआ मीका सिंह को असर, रिलीज किया गाना 'KRK कुत्ता'
KRK की धमकी का नहीं हुआ मीका सिंह को असर, रिलीज किया गाना 'KRK कुत्ता'
Share:

फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान इन दिनों अपनी लड़ाई के चलते चर्चाओं में हैं। जी दरअसल उनका विवाद इन दिनों पंजाबी सिंगर मीका सिंह से चल रहा है और विवाद इतना बढ़ चुका है कि मीका ने KRK पर गाना तक बना डाला है। आप जानते ही होंगे कि KRK पहले ही सलमान खान की फिल्म 'राधे' और उनकी बुराई करने के चलते मुसीबत का सामना कर रहे हैं। ऐसे में इस बीच पंजाबी सिंगर मीका सिंह के साथ उनका विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो मीका सिंह ने 'केआरके कुत्ता' नाम का नया गाना रिलीज कर दिया है। हालाँकि इसके रिलीज के पहले भड़कते हुए कमाल आर खान ने मीका सिंह को धमकी दी थी।

अब ऐसा लग रहा है मीका सिंह पर उनकी धमकी का कोई असर नहीं हुआ है। जी हाँ क्योंकि मीका ने बीते 11 जून को यूट्यूब पर गाने को रिलीज कर दिया है। आपको बता दें कि बीते दिनों ही केआरके ने ट्वीट कर मीका सिंह को चुनौती दी थी कि वे नया गाना 'केआरके कुत्ता' रिलीज करके बताएं। KRK ने ट्वीट में लिखा था, 'इतना भौंकता क्यों है अगर औकात नहीं है सॉन्ग रिलीज करने की तो डर मत, बिंदास रिलीज कर, मैं चाहता हूं कि तू बस एक बार ये सॉन्ग रिलीज कर दे फिर देख।'

कब शुरू हुआ था विवाद- जी दरअसल यह विवाद उस समय आरम्भ हुआ, जब केआरके ने सलमान खान को उनकी फिल्म 'राधे' के जरिये निशाना साधा था। उनके इसी कारनामे के बाद मीका सिंह केआरके पर भड़क पड़े थे। वही उसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के बीच लड़ाई छिड़ गई थी। उस दौरान ही मीका सिंह ने विवाद को आगे बढ़ाते हुए 'केआरके कुत्ता' नाम का गाना रिलीज करने का ऐलान किया था, जो 11 जून को रिलीज किया जा चुका है।

अनीता हसनंदानी ने अभिनय को कहा अलविदा, जानिए क्यों उठाया इतना बड़ा कदम?

आने वाले 7 से 8 दिनों में जारी होगा वैक्सीन के तीसरे चरण का डेटा

खारिज हुई पर्ल वी पुरी की बेल याचिका, जेल में रहने को मजबूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -