यूपी में 10 रु.वाली मध्यान्ह भोजन योजना शुरू
यूपी में 10 रु.वाली मध्यान्ह भोजन योजना शुरू
Share:

लखनऊ : श्रम दिवस पर रविवार को यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने विधान सभा के सामने मजदूरों के लिए 10 रुपए वाली मध्यान्ह भोजन योजना का शुभारम्भ किया. इस मौके पर सीएम ने मजदूरों के साथ बैठकर भोजन भी किया.

सीएम ने कहा कि मजदूरों के लिए लागू की गई इस योजना को अन्य जिलों में भी लागू करेंगे.अच्छी क्वालिटी के लिए इस योजना को केन्द्रीयकृत रखा गया है.किसी गडबडी को रोकने के लिए निगरानी की भी व्यवस्था की गई है. शुरू में 1500 पंजीकृत श्रमिकों को प्रतिदिन यह मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराया जाएगा.लखनऊ में नए सचिवालय और अवध विहार में यह योजना मजदूरों के लिए शुरू कर दी है.

क्या है मध्यान्ह भोजन में – 10 रु. की इस मध्यान्ह भोजन योजना  में दो प्रकार की व्यवस्था की गई है.एक में 8 रोटी,एक रसेदार और एक सूखी सब्जी,सलाद और 20 ग्राम गुड की व्यवस्था है.वहीं दूसरे में चावल, दाल,सब्जी,सलाद व 20 ग्राम गुड रखा गया है. जिसे कोई भी पंजीकृत श्रमिक 10 रु. का भुगतान कर ले सकता है.
     
                                                                                                                                                                

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -