RBI के डिप्टी गवर्नर की पद के लिए पात्रा का नाम आगे, 3 अर्थशास्त्री और IAS अफसर भी रेस में शामिल
RBI के डिप्टी गवर्नर की पद के लिए पात्रा का नाम आगे, 3 अर्थशास्त्री और IAS अफसर भी रेस में शामिल
Share:

 नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर की नियुक्ति की रेस में केंद्रीय बैंक के कार्यकारी निदेशक माइकल पात्रा और एमपीसी में बाहरी सदस्य चेतन घाटे शामिल हैं| माना गया है कि वित्तीय क्षेत्र विनियामक नियुक्ति खोज समिति ने इस नियुक्ति के लिए 10 उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया है, जिसके लिए पात्रा और घाटे के अलावा तीन अन्य अर्थशास्त्री और दो आईएएस अधिकारी भी शामिल हैं|

चेतन घाटे आरबीआई की एमपीसी के बाहरी सदस्य हैं, जबकि माइकल देवव्रत पात्रा इस समय आरबीआई में कार्यकारी निदेशक हैं| भारतीय प्रशासनिक सेवा(आईएएस) के अधिकारी छत्रपति शिवाजी के बारे में भी बताया गया है कि उनका नाम आरबीआई के डिप्टी गवर्नर के उम्मीदवारों की लिस्ट में शामिल हुए है| वही भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) के सीईओर और वित्त मंत्रालय में प्रधान सचिव रहे चुके हैं और वर्तमान में एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में भारत के कार्यकारी निदेशक हैं|

वाशिंगटन स्थित भारतीय दूतावास की आर्थिक शाखा में वर्तमान में पदस्थापित नौकरशाह अरुणीश चावला और मध्यप्रदेश के प्रधान वित्त सचिव मनोज गोविल का भी शायद इस पद के लिए इंटरव्यू हुआ है| आरबीआई के डिप्टी गवर्नर पद के लिए सात नवंबर को हुए इंटरव्यू के संबंध में हालांकि कोई आधिकारिक नोटिस नहीं दी गई है| पराम्पिक रूप से इस पद पर केंद्रीय बैंक के बाहर के अर्थशास्त्रियों की नियुक्ति  होती रही है| विरल आचार्य के इस्तीफा देने के बाद से डिप्टी गर्वनर का यह पद खाली पड़ा हुआ है| आचार्य से पहले  इस पद पर उर्जित पटेल थे,जो बाद में आरबीआई के गर्वनर बने| विरल आचार्य  का केंद्रीय बैंक में अंतिम कार्यदिवस 23  जुलाई था| 

दिल्ली में फिर 73 रुपए लीटर से ऊपर पहुंचा पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिरचाइनीज बैंक ने अनिल अम्बानी पर किया केस, नहीं चुकाया है 47 हजार करोड़ का कर्ज

विश्व के सबसे मंहगे हेलीकॉप्टर, जिनकी कीमत उड़ा देगी होश

जल्द आएगा प्याज की कीमत में बदलाव, भारत ने विदेश से बुलवाया 200 टन प्याजअब ATM से भी कर सकते है SBI Credit Card payment , जानिए सही तरीका

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -