Mia ने खरीदी 2.5 लाख की वाइन, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Mia ने खरीदी 2.5 लाख की वाइन, वजह जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Share:

पोर्न इंडस्ट्री में अपनी पहचाने बनाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल मिया खलीफा (Mia Khalifa) अब सोशल मीडिया सेंसेशन भी बन चुकी है। मिया हमेशा ही सोशल सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज साझा करती रहती है। साथ ही वह देश-विदेश में होनी वाले पॉलिटिकल और सोशल इश्यू के बारे में बात करती हुई दिखाई देती है। मिया खलीफा ने वाइन एन्जॉय करते हुए एक नया तस्वीर साझा की है। इस फोटो के साथ उन्होंने एक खास बात भी अपने फैंस को बताई है।

मिया ने खरीदी लाखों की वाइन: लेबनान में जन्म लेने वाली मिया खलीफा को अपने वतन से बहुत प्यार है। ऐसे में अब उन्होंने लेबनान की वाइन एन्जॉय करते हुए तस्वीर साझा की है। इस वाइन का मूल्य 3000 डॉलर यानी लगभग 2,37,469 रुपये है। आखिर मिया ने इतनी महंगी वाइन को क्यों खरीदा? इस बारे में उन्होंने खुद अपने पोस्ट में बताया है।

वाइन की बोतल के साथ बैठे हुए मिया खलीफा काफी खुश दिखाई दे रही है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरे दोस्तों ने सोचा कि मैं पागल हो गई हूं क्योंकि मैंने 3000 डॉलर की वाइन खरीदी, जबकि मैं मुश्किल से शराब पीती हूं। लेकिन मेरे लिए यह वाइन से कहीं बढ़कर है। मेरे लिए यह लेबनान के खुशी भरे पलों के इतिहास का हिस्सा है। सिविल वॉर से पहले, बेरूत में ब्लास्ट से पहले, आर्थिक तबाही से पहले, एयर रेड से पहले, दिल दुखने और भारी इमिग्रेशन से पहले, भू-राजनैतिक और सामाजिक आर्थिक टेंशन से पहले, अलविदा और 'कृपया हमारे लिए दुआ करना और डोनेशन करना' से पहले, हममें से कई लोगों के पैदा होने से पहले एक लेबनान था जिसे लोग कभी जान नहीं पाएंगे।'

अपनी इस पोस्ट में उन्होंने आगे लिखा है कि 'इस वाइन का स्वाद लेना खूबसूरत था। इसका रंग गहरा हो गया है और स्वाद में खटास आ गई है। ठीक वैसे ही जैसे उस देश में हुआ है, जिसमें उगे अंगूरों से इसे बनाया गया। लेकिन इसके आफ्टर टेस्ट ने मुझे चौंका दिया।।। शहद और मक्खन जैसा। विस्की जैसा स्मूथ और देर तक महसूस होती मिठास के साथ। अंदर से लेबनान के लोग बस प्यार करना चाहते हैं, खाना खाना चाहते हैं, नाचना चाहते हैं और शांति से अपने खूबसूरत देश की जमीन पर मर जाना चाहते हैं, और चाहते हैं कि आप उन्हें उस मिट्टी में दफनाओ जिसपर जादुई अंगूर उगते हैं।'

मिया खलीफा के इस पोस्ट को फैंस का खूब प्यार भी मिल रहा है। कई फैंस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने उन्हें और लेबनान को प्यार भी भेज दिया है। एक यूजर ने लिखा, 'तुम पृथ्वी पर एक परी हो।' दूसरे ने लिखा, 'शांति। प्यार। लेबनान।' मिया खलीफा अपने बोल्ड लुक्स के लिए भी सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों वह अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं।

सितंबर 2022 में शादी करने जा रहा बॉलीवुड का यह मशहूर कपल

बड़े सितारों के साथ सोने का ऑफर एक्ट्रेस अपनी मर्जी से मानती हैं, इस खान ने किया चौकाने वाला खुलासा

इस मशहूर एक्ट्रेस ने हरनाज संधू के खिलाफ दर्ज करवाया केस, कहा- 'वो खुद को बड़ी स्‍टार समझने लगी है'

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -