सरकार को 5 रूपए लौटाऐंगे मजदूर
सरकार को 5 रूपए लौटाऐंगे मजदूर
Share:

रांची: केंद्र सरकार को भाजपा शासित राज्य झारखंड में ही मजदूर दिवस के दिन विरोध झेलना पड़ा है। ऐसा दिवस जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मजदूरों के महत्व का बखान किया उस दिन झारखंड में सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। दरअसल मजदूरों ने मनरेगा योजना में बढ़ाए जाने वाली मद का विरोध किया है। मजदूरों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक पत्र लिखकर मनरेगा में बढ़ाए गए 5 रूपए की राशि वापस लेने की बात कही है।

मजदूरों ने विरोध करते हुए कहा है कि 5 रूपए की इस राशि की आवश्यकता उनसे अधिक सरकार को है। उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने अप्रैल माह में विभिन्न राज्यों में मनरेगा के तहत मजदूरी में बढ़ोतरी की है। जिसमें पश्चिम बंगाल, असम, झारखंड आदि राज्य शामिल हैं। जहां झारखंड में मनरेगा मजदूरी 162 रूपए से बढ़ाकर 167 रूपए कर दी गई है वहीं पश्चिम बंगाल में 2 रूपए और आसाम में 3 रूपए की बढ़ोतरी की गई है। मजदूर इतनी कम मजदूरी मिलने से असंतुष्ट हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -