एमएफ हुसैन, जिनके आर्ट पर फिदा हो गई दुनिया
एमएफ हुसैन, जिनके आर्ट पर फिदा हो गई दुनिया
Share:

अक्सर किसी पेंटिंग प्रदर्शनी में सजा कर रखे चित्रों को अक्सर आपने निहारा होगा। ये चित्र आपको बड़ा सुकून देते हैं, कुछ चित्र आपके कौतूहल को जगाते हैं, आपको लगता है कि आखिर यह क्या पेंटिंग निर्मित की है लेकिन जब आप उसे ध्यान से देखते हैं तो उसमें कुछ चित्रण होता है। जी हां, इसे ही माॅडर्न आर्ट कहते हैं। माॅडर्न और परंपरागत आर्ट के ही साथ चित्रकारी की अन्य विधाओं में पारंगत एक शख्सियत का नाम है एमएफ हुसैन।

इनका पूरा नाम मकबूल फिदा हुसैन है। दुनिया मकबूल के आर्ट पर फिदा है। हालांकि अब मकबूल हुसैन हम सब के बीच नहीं हैं लेकिन, इनकी चित्रकारी आज भी लोगों को आकर्षित करती है। मकबूल फिदा हुसैन का जन्म महाराष्ट्र के पंढरपुर में 17 सितंबर 1915 को हुआ। बचपन में ही हुसैन की माॅं का निधन हो गया था। उनके पिता इंदौर आ बसे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा यहीं हुई थी।

इसके बाद वे महज 20 वर्ष की आयु में मुंबई आ गए। उन्होंने जेजे स्कूल आॅफ आर्टस में प्रवेश प्राप्त किया। अपनी आमदनी और शुरूआती चित्रकारी के लिए वे सिनेमा के होर्डिंग्स बनाने लगे। हालांकि इसके लिए वे बहुत ही कम रूपए लिया करते थे। वे खिलौने बनाने वाली फैक्ट्री में भी कार्य किया करते थे। एमएफ हुसैन वर्ष 1947 में प्रोग्रेसिव आर्टिस्ट समूह में शामिल हुए।

उनकी सबसे पहली प्रदर्शनी ज़्यूरिख में वर्ष 1952 में लगाई गई थी। वर्ष 1955 में उन्हें पद्मश्री अलंकरण से सम्मानित किया गया। वर्ष 1991 में उन्हें पद्म विभूषण अलंकरण भी मिला। वर्ष 2006 में मकबूल फिदा हुसैन ने भारत छोड़ दिया, वे लंदन में निवास करने लगे। हालांकि वर्ष 2008 में भारत माता को लेकर निर्मित की गई एक पेंटिंग पर जमकर बवाल मचा।

यह पेंटिंग एमएफ हुसैन ने बनाई थी। उन्हें कतर ने वर्ष 2010 में नागरिकता का प्रस्ताव भी रखा था जिसे उन्होंने मान लिया था। मगर वे दिल से भारतीय ही थे। उनकी पेंटिंग्स को लेकर वे सहजता से लोगों को जानकारी देते। 9 जून वर्ष 2011 में लंदन में उनका निधन हो गया।

दया और करुणा की प्रतिमूर्ति, माँ मरियम

भारत की दरकार, रोटी रोज़गार या बुलेट की रफ्तार

स्कूल - विद्यादान या श्मशान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -