मेक्सिको : ईंधन पाइपलाइन में भीषण आग, 20 की मौत कई घायल
मेक्सिको : ईंधन पाइपलाइन में भीषण आग, 20 की मौत कई घायल
Share:

मेक्सिको : शहर में ईंधन की एक पाइपलाइन में भीषण आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य 54 लोग घायल हो गए हैं। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि पाइपलाइन में रिसाव हो रहा था। हिडाल्गो के गवर्नर ने बताया कि स्थानीय लोग लीक पाइपलाइन से तेल चुराने के लिए वहां जमा थे तभी आग लग गई। कम से कम 20 लोगों की जलकर मौत हो गई।

वॉशिंगटन : कोर्ट ने होटल को दिया बर्तन धोने वाली महिला को 21 मिलियन डॉलर का मुआवजा देने का आदेश

ऐसा हुआ पूरा हादसा 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी एक अनुसार गवर्नर ने कहा "मुझे बताया गया है कि 20 लोगों की जलकर मौत हो गई और अन्य 54 लोगों का इलाज जारी है।" हादसा शुक्रवार को हुआ है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि ईंधन लेने के लिए दर्जनों लोग खड़े हैं। लोगों के हाथ में बाल्टी, कचरे के डिब्बे और अन्य बर्तन हैं। ऐसा लग रहा है जैसे पूरा-पूरा परिवार ही ईंधन लेने आया हो। उतने ही पाइलाइन में धमाका होता है और तेजी से आग फैलती है। वीडियो में कुछ लोगों के चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही है। 

मॉडल ने किया था डोनाल्ड ट्रम्प के राज़ जाने का दावा, रूस पुलिस ने किया गिरफ्तार

जानकारी के लिए बता दें पुलिस रिपोर्ट में बताया गया है कि लोग ईंधन निकालने की कोशिश करते हैं, जिसके दो घंटे बाद पाइपलाइन में तेज आग लग जाती है। एक पड़ोसी राज्य में भी ऐसा ही एक हादसा हुआ है। वहां भी एक पाइपलाइन में आग लग गई है। लेकिन इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

चीन में शुरू हुआ पहला मोल्टन सोलर प्लांट, यह है खासियत

सूडान में ब्रेड के दाम बढ़ने को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी, हिंसक झड़पों में अब तक मारे गए 40 लोग

वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स के लिए नामांकित देश की पहली खिलाड़ी बनी विनेश फोगाट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -