युवक की हत्या के बाद बंद हुआ आदर्श नगर मैट्रो स्टेशन
युवक की हत्या के बाद बंद हुआ आदर्श नगर मैट्रो स्टेशन
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के आदर्श नगर में एक युवक की हत्या के बाद लोग सड़कों पर उतर आए इस दौरान लोगों ने हिंसक और उग्र रूप ले लिया। मामले में यह बात सामने आई है कि युवक की कथित तौर पर हत्या हो गई। जिसके बाद उसके परिजन व स्थानीय लोग विरोध में उतर आए। इस मामले में भीड़ अनियंत्रित हो गई। दूसरी ओर बसों में पथराव हो गया और लोग मेट्रो स्टेशन में घुस गए। मिली जानकारी के अनुसार पुलिस बल द्वारा स्थिति को नियंत्रित किया।

हालांकि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आदर्शनगर मैट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इस मामले में जब पुलिस ने सख्ती दिखाई तो प्रदर्शनकारियों और विरोध करने वालों ने पुलिस पर भी पथराव कर दिया।

इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार मृतक संजय पहलवान हनुमान मंदिर में प्रसाद चढ़ाने लगे मगर घर नहीं लौटे जिसके बाद बुधवार सुबह उनका शव महेंद्रा पार्क से बरामद किया गया। दरअसल परिजन द्वारा संजय पहलवान को मारने वाले आरोपियों को पकड़ने की मांग भी की गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -