रोनाल्डो और लेवानडॉस्की को पछाड़ मेसी ने 7वीं बार अपने नाम किया बेलोन डी'ओर का खिताब
रोनाल्डो और लेवानडॉस्की को पछाड़ मेसी ने 7वीं बार अपने नाम किया बेलोन डी'ओर का खिताब
Share:

अर्जेंटीना और पेरिस सेंट जर्मेन से खेलने वाले लियोनल मेसी बेलोन डी'ओर 2021 के विनर बना चुके है। उन्होंने रिकॉर्ड 7वीं बार यह ट्रॉफी  अपने नाम कर ली है। उनसे अधिक किसी ने यह अवॉर्ड अब तक अपने नाम नहीं किया है। 34 वर्ष के मेसी ने पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और बायर्न म्यूनिख के स्टार रॉबर्ट लेवानडॉस्की को  पछाड़ते हुए ये अवार्ड अपने नाम कर लिया है। 

इसी साल छोड़ा था बार्सिलोना का साथ: मेसी के लिए यह अवॉर्ड इस लिए भी खास है क्योंकि इस वर्ष उन्हें स्पैनिश क्लब बार्सिलोना को छोड़ना पड़ा था, जिससे वह बीते 15 वर्ष से जुड़े थे। जिसके उपरांत वह फ्रेंच क्लब पेरिस सेंट जर्मेन आ पहुंचे। मेसी ने 2019 में रिकॉर्ड 6 बार इस खिताब को अपने नाम कर लिया है। 2020 में इस अवॉर्ड शो को कोविड की वजह से  रद्द कर दिया गया था। एक वर्ष के अंतराल के उपरांत इस  वर्ष इसे फिर से शुरू किया गया।

बेलोन डी'ओर क्या है?: रिपोर्ट्स की माने तो बेलोन डी'ओर अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बेलोन डी'ओर द्वारा प्रत्येक वर्ष दिए जाते हैं। यह अवॉर्ड क्लब और राष्ट्रीय टीम से एक वर्ष में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। वर्ष 1956 में पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और तब से हर साल यह पुरस्कार दिया जाता है। 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी पुरस्कार देना भी शुरू कर दिया गया। इस  वर्ष इसका 65वां संस्करण आयोजित किया गया। 

सबसे ज्यादा बार बेलोन डी'ओर जीतने वाले खिलाड़ी
लियोनल मेसी: 7
क्रिस्टियानो रोनाल्डो: 5
जोहान क्रायफ: 3
माइकल प्लातिनी: 3
मार्को वान बास्टन: 3
फ्रेंच बेकेनबाउर: 2
रोनाल्डो नाजारियो: 2
अल्फ्रेडो डी स्टेफनो: 2
केविन कीगन: 2
कार्ल हेन्ज: 2

मेसी ने 13 साल में सातवां खिताब जीता: बीते13 वर्ष में मेसी (2009, 2010, 2011, 2012, 2015, 2019 और 2021*) ने 7 और रोनाल्डो (2008, 2013, 2014, 2016, 2017) ने 5 बार यह अवॉर्ड जीता है। कुल मिलाकर मेसी और रोनाल्डो ने  बीते13 वर्षों में  12 बार यह खिताब आपस में शेयर किया। 2018 में क्रोएशिया और रियल मैड्रिड के लुका मोदरिच ने यह पुरस्कार जीता था। 

रेहबर ने एफसी बेंगलुरु युनाइटेड के टैलेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम की तारीफ की

रियल मैड्रिड ने सेविला को हराया

डेक्कन ग्लेडिएटर्स के टॉम मूर्स ने टीम बॉन्डिंग को अच्छा बताया

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -