सामने आया 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर, कैटरीना कैफ ने किया शेयर
सामने आया 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर, कैटरीना कैफ ने किया शेयर
Share:

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) पहली बार साउथ एक्टर विजय सेतुपति विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने वाली हैं। यह दोनों स्टार फिल्म 'मेरी क्रिसमस' (Merry Christmas) में नजर आने वाले हैं। आपको बता दें कि अब इस फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है। जी दरअसल, ये फिल्म अब अगले साल 2023 में रिलीज होगी। वहीं इस बात की जानकारी पहले भी सामने आई थी लेकिन अब कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक तौर पर इस जानकारी को शेयर किया है। इसी के साथ ही फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर भी शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

आपको बता दें कि कैटरीना कैफ ने आज यानी शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का एक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में दो हाथ नजर आ रहे हैं और दोनों हाथों में ड्रिंक का गिलास दिखाई दे रहा है। आप देख सकते हैं चीयर्स वाले अंदाज में दोनों हाथ में गिलास नजर आ रहे हैं। हालांकि, दोनों गिलास टूटे हुए दिखाई दे रहे हैं। कटरीना कैफ ने फिल्म का जो पहला 'मेरी क्रिसमस' पोस्टर शेयर किया है, उस पर लिखा है कि 'फिल्म तमिल और हिंदी में साल 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।'

इसी के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हम इस क्रिसमस पर फिल्म रिलीज करना चाहते थे लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है। जल्द ही सिनेमाघरों में मिलेंगे!' आपको बता दें कि कटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' का डायरेक्शन श्रीराम राघवन कर रहे हैं। जी हाँ और अगर हम कटरीना कैफ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'मेरी क्रिसमस' के अलावा फिल्म 'टाइगर 3' में सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ और फिल्म 'जी ले जरा' में आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ दिखाई देंगी।

अनुपम खेर ने दी अनिल कपूर को जन्मदिन की बधाई

नए साल को लेकर खास है भूमि पेडनेकर का प्लान

'रुक्मणी रुक्मणी शादी के बाद क्या हुआ' का उदाहरण देकर हनी सिंह ने किया बेशर्म रंग का सपोर्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -