5 दिसंबर को होगा बुध का राशि परिवर्तन, इन सात राशियों को मिलेगा फायदा
5 दिसंबर को होगा बुध का राशि परिवर्तन, इन सात राशियों को मिलेगा फायदा
Share:

तर्क और बुद्धि का कारक बुध ग्रह 5 दिसंबर 2019 को तुला से वृश्चिक में प्रवेश करेगा। उसके पश्चात् 25 दिसंबर 2019 को यह धनु राशि में जाएगा। बुध ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशियों पर शुभाशुभ प्रभाव डालेगा। आइए जानते हैं सभी राशियों पर बुध के इस गोचर का प्रभाव...

मेष
कार्यक्षेत्र में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, परन्तु आर्थिक रूप से गोचर आपके लिए लाभकारी होगा।

वृष
जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। पार्टनरशिप में व्यापार से मुनाफा होगा। 

मिथुन
इस अवधि में आपको अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही शत्रुओं से भी सतर्क रहने की आवश्यकता है।

कर्क
संतान की सेहत कुछ कमजोर रह सकती है। उच्च शिक्षा के लिए समय अनुकूल है।

सिंह
गोचर के प्रभाव से आपकी चल-अचल संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। माता जी की सेहत में सुधार होगा।

कन्या
इस अवधि में आपका साहस, पराक्रम और आत्मविश्वास बढ़ेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे।

तुला
गोचर के प्रभाव से आपकी कम्यूनिकेशन स्किल्स सुधरेगी। धन की बचत कर पाने में भी आप सफल होंगे।

वृश्चिक
आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में किसी से वाद विवाद होने की संभावना है।

धनु
इस समय आपको वित्तीय नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में आपको संभलकर चलना होगा।

मकर
आमदनी बढ़ेगी। एक से अधिक स्रोतों से धन का आगमन होगा।

कुंभ
कार्यक्षेत्र में प्रतिकूल परिस्थितियां निर्मित होंगी। मन में असंतोष की भावना उग्र हो सकती है।

मीन
इस अवधि में आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। धार्मिक कार्यक्रमों में मन लगेगा। भाग्य आपका साथ देगा।

जानिये क्या कहते है कुंडली के बारह भाव

यह उपाय करने से कुंडली में अशुभ ग्रहों का प्रभाव होगा बेअसर

अंकज्योतिष: आज का भाग्यशाली अंक और शुभ रंग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -